केला नानों केलाय बाता कुसीर टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों...गोंडि गीत
ग्राम-कलापारा, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रैमती कश्यप व इनकी साथी गोंडि बोली में गीत सुना रहे हैं:
केला नानों केलाय बाता कुसीर टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों-
एते केनो पुने नानों बाता कुसीर टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों-
नानों बाले बाले आतीड़ा नानों आतीड़ा, बाता कुसीर टिंडलाय-
नानों आनेला केलएड़ केलएड़ नानों, बाता कुसीर-
टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों नानों गएल पुनवा-
केला नानों केलाय बाता कुसीर टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों...
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI KALAPARA SONG
हमारे गांव में सीसी रोड नहीं बना है, बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कत होती है, मदद करें...
विज्जोराम कश्यप, ग्राम-आद्वाल, पंचायत-गर्दा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं सीसी रोड ना होने के कारण आने जाने में दिक्कत होती है। बारिश में कीचड़ हो जाता है और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोड बनवाने के लिए आवेदन दे चुके हैं पर अभी तक पास नहीं हुआ है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या हल करवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@9399511964, सरपंच@9131614165, सीईओं@8889251366, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: AADWAL BASTAR CC ROAD CG LOHANDIGUDA PROBLEM VIJJO KASHYAP
मिलिट्री द्वारा शांति से समझौता करवाया जाए, बस्तर में शांति स्थापित हो सके|
भाईजन बर्मन, ग्राम पंचायत-कोलामी, ब्लाक-अनुपपुर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सीजीनेट सुननेवाले श्रोताओं से बात कर रहे हैं| इनका कहना है कि नक्सली और पुलिस लोगों के बीच जो घटनाएं होती जिसमे किसी को भी फायदा नहीं होता है| चारों ओर खून खराबा होती रहती है| इसे समाप्त करने के लिए पुलिस या मिलिट्री द्वारा शांति से समझौता करवाया जाए, ताकि देश में शांति स्थापित हो सके| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770342339.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: ANUPAPUR MP PEACE SURVEY
धान बेचे किसानों को पैसा नहीं दिया जा रहा है कृपया मदद करें,
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हाल ही में किसानों के द्वारा धान बेचा गया है| धान का पैसा हमारे खातों में आता है और पैसे को निकालने के लिए बैंक जाना पड़ता है| बैंक जाने के बाद 300 टोकन दिया जाता है, किसान दिन भर इंतजार करते हैं फिर भी पैसा नहीं मिलता हैं| यदि कोई कोई ब्यापारी आता है तो उन्हे पैसा दिया जाता है किन्तु किसान दिन बार इंतजार करते हैं| इनकी मांग है किसानों की परेशानी को देखते हुए बैंक में काउंटर बड़ाया जाए या फिर कोई दूसरा तरीका अपनाकर किसानों को पैसे का वितरण किया जाए|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबरपीड़ित@7970041518, कलेक्टर@9767577888, जिला सदस्य @6265257810.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG PAYMENT PRATAPAPUR PROBLEM SURAJPUR
वादों से नहीं यादों से नहीं बातों से नहीं प्यार मिलता है...हिन्दी गीत-
रोहित कुमार जिला-प्रतापगढ़ (मानिकपुर) से एक गीत सुना रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए इस संपर्क नंबर पर बात कर सकते हैं:
वादों से नहीं यादों से नहीं बातों से नहीं प्यार मिलता है-
ये दुनिया नहीं तो खुशियां नहीं मांगा था तुझे रब से-
दिनरात रहे तू साथ रहे तू चाहा था तुझे मैंने कब से-
वादों से नहीं यादों से नहीं बातों से नहीं प्यार मिलता है...
