कण कण में बसी हो माँ...गीत-
डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सिवानी एक गीत सुना रही हैं:
कण कण में बसी हो माँ-
तुम कितनी दयालू हो-
जमुना में बसी हो माँ-
टीम कितनी दयालू हो-
गंगा में बसी हो माँ-
कण कण में बसी हो माँ-
तुम कितनी दयालू हो...
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: MP REWA SIWANI SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं है, राशन की समस्या हो रही है, राशन दिलाने में मदद करें...
आम्बेडकर नगर, ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सविता कहार बता रही हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही हैं, इसलिये वे राशन के लिये सोसाईटी गयी थी, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : खाद्यान अधिकारी@7224893993. संपर्क नंबर@8827785067. (165453)
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SAVITA KAHAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: 1 हजार लोगो की राशन की समस्या हल हुई, अब राशन मिल सकेगा...
डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि उनके जिले से 1 हजार लोगो की सूची कलेक्टर महोदय को भेजा गया था, जिन्हें राशन नहीं मिल रही थी, जिसमे वे लोग भी शामिल है जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, टोकन नहीं है, जिसमे से 8 सौ के नाम से आ गये हैं, राशन आ चुका है उन्हें राशन मिलना है और बाकि जो बचे है उनके नाम की सूची आने के बाद राशन आ जायेगी, इस प्रकार राशन से संबंधित एक बड़ी समस्या हल हुई, अब लोगो को राशन मिल सकेगा इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : खाने की समस्या हो रही थी, राशन मिलने से समस्या हल हो गयी...
ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवरेस कुमार बता रहे हैं कि उन्हें लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही थी जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उन्हें 1 माह के लिये राशन प्राप्त हुआ है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं और अधिकारियों से निवेदन कर रहे हैं कि चावल के साथ दाल भी उपलब्ध करायें जिससे लोग कुपोषण का शिकार न हों | संपर्क नंबर@7566211659.
Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY LAVRESH KUMAR MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
राशन नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड रहा है...
ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में रह रहे हैं, उनका कहना है कि वे राशन के लिये सोसाइटी गये थे लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला, राशन वितरण अधिकारी का कहना है अभी बिना राशन कार्ड वालों का राशन नहीं आया है, उनके परिवार में 6 सदस्य हैं एक गर्भवती महिला है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7566211659. (165640)
