राशन कार्ड निरत हो चुका है, राशन नहीं मिलता है, राशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-इटहा, थाना-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से उपेंद्र त्रिपाठी बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड पहले बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, उनका कहना है लॉक डाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है, घर में 6 सदस्य हैं, इसलिये वे सीजीनेट साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7757084225.
Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CORONA MP PDS PROBLEM SIDHI SONG UPENDRA TRIPATHI VICTIMS REGISTER
24 लोगो के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं राशन और सहयोग राशि दिलाने में मदद करें...
ग्राम-देवराएंजल, तहसील-समीरपेट, जिला-मेद्चल (तेलंगाना) से दीपक मार्को बता रहे हैं कि वे वहां पर काम करने गये थे, उनके सांथ 24 लोग हैं, सभी अलग अलग जगह से हैं उनका कहना है, उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं शासन से जो सुविधा मिलनी थी नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर राशन और मदद राशि दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर/दीपक मार्को@9399790328, 8817012808.
Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DIPAK MARKO MEDCHAL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
कोरोना के कारण काम बंद है, राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें...
मानिकपुर, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में लॉक डाउन में फंसे लोगों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, भूरा बासुदेव बता रहे हैं वे कटनी जिले के रहने वाले हैं और वहां काम करने के लिये होली से पहले आये थे, लेकिन अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद है जिसके कारण वे कहीं जा नहीं सकते हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से बात कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8435970620.
Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CORONA DINDORI MP PDS PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
लोग बाहर से आकार सीधे घर में रह रहे हैं, किसी की कोरोना जाँच नहीं हुई है...
ग्राम-पाली, विकासखण्ड-बिजावर, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से सामाजिक कार्यकर्त्ता दीपक बता रहे हैं विकासखण्ड बिजावर में बाहर से आने वाले लोगो के रहने के लिये स्कूलो और पंचायत भवन में रुकने की व्यवस्था की जानी थी लेकिन पंचायत अधिकारियो के द्वारा ये व्यवस्था नहीं की गयी है और बाहर से आये लोग सीधे अपने घर में जाकर रहने लगे हैं किसी व्यक्ति की कोरोना जाँच नहीं कराई गयी है, जो होनी चाहिये थी लेकिन स्थानीय अधिकारी इस पर कोई कारवाही नहीं कर रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस विषय में प्रशासन को अवगत कराकर उनकी जाँच कराई जाये जिससे इलाके में अनायास होने वाली कोरोना महामारी से लोगो को बचाया जा सके : संपर्क नंबर@8085124089.
Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CHHATARPUR CORONA DIPAK MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
काम नहीं कर पा रहे हैं, राशन कार्ड नहीं बना है, राशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम-कुदरी, पोस्ट-मानिकपुर, जिला-चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से गुरु प्रसाद पिता प्रहलाद सिंह बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण हुये लॉक डाउन की वजह से वे काम नहीं कर पा रहे हैं और राशन कार्ड भी नहीं बना है जिसके कारण राशन नहीं मिल पाता है, उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8423408317. प्रधान@8756065408.
