वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...गीत-

ग्राम-आठपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राधिका अपने साथियों के साथ एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं :
वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर-सेवा पर-उपकार में हम, निज जीवन सफल बना जावें-
वह शक्ति हमें दो दयानिधे-
हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के, सेवक बन संताप हरें-
जो हैं अटके, भूले-भटके, उनको तारें खुद तर जावें-
वह शक्ति हमें दो दयानिधे छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ,
अन्याय से निशिदिन दूर रहें, जीवन हो शुद्ध सरल अपना...

Posted on: Feb 08, 2020. Tags: CG NARAYANPUR SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

मै अमर शहीदों का चारण उनके यस गया करता हूँ...कविता-

ग्राम पंचायत-आठगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राधिका और रेवती एक कविता सुना रही हैं:
मै अमर शहीदों का चारण उनके यस गया करता हूँ-
जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है मै उसे चुकाया करता हूँ-
यह सच है याद शहीदों की हम लोगो ने दफनाई है-
यह सच है उनकी लासो पर चलकर आजादी आई है-
उन कथाओं से सर्द खून को मै गरमाया करता हूँ-
मै अमर शहीदों का चारण उनके यस गया करता हूँ...

Posted on: Feb 07, 2020. Tags: CG KONDAGAON POEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

पारा में पानी की समस्या है समस्या को हल कराने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-जुगानी कलार, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गंगादाई नेताम बता रही हैं, टिकुरा पारा में पानी की समस्या है, पानी लेने के लिये नाहर पारा में जाना पड़ता है, टिकुरा पारा में 20 घर है जो पानी की समस्या से परेशान है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDO@9406474135, सचिव@8319720290. संपर्क नंबर@9640568594.

Posted on: Feb 07, 2020. Tags: CG KONDAGAON PROBLEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

स्वर्ग से सुंदर देश हमारा भारत जिसका नाम...देशभक्ति गीत-

ग्राम पंचायत-आठगांव, ब्लाक-फारसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कुमारी राधिका और कुमारी देवकी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
स्वर्ग से सुंदर देश हमारा भारत जिसका नाम-
धरती अंबर पर्वत नदियां है जो इसकी शान-
हम भारत के रहने वाले भेद भाव ना जाने-
जाती धर्म सब छोड़ के सारे आगे बढ़ना जानें-
हर कष्ट को दूर करो हो मुस्किल आसान-
स्वर्ग से सुंदर देश हमारा भारत जिसका नाम...

Posted on: Feb 06, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

वतन वालो वतन न बेच देना...गीत-

ग्राम पंचायत-कोरेंडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम एक गीत सुना रही हैं:
वतन वालो वतन न बेच देना-
शहीदों ने जान दिया वतन के वास्ते-
वतन वालो वतन न बेच देना-
दोस्तों-साथियों हम चले देश चले-
अपना दिल अपना जान ताकि जीता रहे हिन्दू सिता-
दोस्तों से मिलो, दोस्तों की तरह...

Posted on: Feb 04, 2020. Tags: CG NARAYANPUR SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »