गाँव में बिजली है पर पोल कम लगे है, सही से बिजली नहीं आती है, अक्सर लाइट डिम रहती है...
ग्राम कुस्परी, तहसील-चुरहट, थाना-कवर्जी, ब्लॉक और जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं, उनके गाँव में बिजली तो है पर पोल कम लगे हैं, लाईट सही से नहीं आता है अक्सर वोल्टेज काम रहता है लाइट डिम रहती है , जिसके कारण समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच रामकली पटेल@9630616861. संपर्क नंबर@9752254932. (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM SHYAM BAHADUR SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
विकलांग पेंशन के लिये आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही, पहले मिलता था अब नहीं मिल रहा... ...
ग्राम कुस्परी, तहसील-चुरहट, थाना-कवर्जी, ब्लॉक और जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं कि उनको विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है, इससे पहले उनको पेंशन मिलती थी, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन किया है लेकिन कारवाही नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9752254932. सेकेट्री@9584984653. (AR)
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: HANDICAPPED MP PENSION SHYAM BAHADUR YADAV SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टिबाधित विद्यार्थी हूँ, सरकारी मदद नहीं आई है, लॉकडाउन में खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है..
ग्राम भीतरी, थाना रामपुरा नैकिन, जिला सीधी (मध्यप्रदेश) से छोटू साकेत जो शत प्रतिशत दृष्टि बाधित हैं वे बता रहे हैं कि विकलांग पेंशन अभी तक नही मिला है इस समय मै नेत्रहीन विद्द्यालय रीवा में पढाई करता हूँ कक्षा 10 वीं में था इस साल 11 वीं में पढाई करूँगा इस समय खर्चा के लिए पैसों की आवश्यकता है. लॉकडाउन लगने के कारण कही नही जा पा रहे है खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है इस सन्देश को सरकारी कर्मचारियों तक अवगत करा के विकलांग पेंशन दिलाने में सहयोग करें. संपर्क@6232807913. RK
Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CHHOTU SATEK CORONA PROBLEM REWA MP SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
सेल्समैन लोगो को सही से राशन नहीं देता है और गलत दाम पर कैरोसिन की बिक्री करता है...
ग्राम पंचायत-पुस्परी, तहसील चुरहट, ब्लॉक सीधी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल बता रहे हैं, वहां पर सोसाईटी में राशन उतना नहीं दिया जाता जितना उन्हें मिलना है यानि हर गाँव में तीन महीने का गल्ला दिया गया है पर उनके गाँव में दो ही महीने का दिया गया है इसके साथ ही 20 प्रति लीटर के हिसाब से मिट्टी का तेल मिलना चाहिए लेकिन सेल्समेन 35 के हिसाब से लोगो को बेचता है| वे चाहते हैं कि लोगो को उचित मूल्य पर सामान मिले, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर में बात कर इस पर कारवाही कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9752254932. कोटेदार@9893841531.
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: MP PDS PROBLEM SHYAM BAHADUR PATEL SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
मैं घर में अकेला हूँ, रहने को घर नहीं है, सरपंच, सचिव के पास शिकायत किया था पर ध्यान नहीं देते...
आशीष वैश्य बता रहे हैं कि खड्डी मोहनी रिमारी, तहसील-रामपूर नैकी जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) में रहते हैं उनके पास रहने का घर नहीं है आवास के लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी किये है, सचिव के पास आवेदन भी किये थे पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है अकेले रहते है | खाने के लिए समस्या हो जाता है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों करके उनकी समस्या का निदान करने का प्रयास करें : सचिव नम्बर@9755074583, सरपंच के बेटे का नम्बर@7898715683. संपर्क नम्बर@9752379181. (169069)
