छत के ऊपर से बिजली का तार लगे होने से करंट लगने का खतरा है...

ग्राम-सरई माल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव की समस्या से अवगत करा करे हैं, ओम प्रकाश बता रहे हैं, उनके छत के ऊपर से मेन लाइन बिजली का तार लगा है, जिसके कारण करंट लगने का खतरा रहता है, लगभग 10 लोगो के छत के ऊपर से बिजली तार लगा है, बच्चे छत पर खेलते रहते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9669809458. कलेक्टर@6266562658. (170399) (AR)

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: DINDORI ELECTRICITY MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

गैस सिलेण्डर के लिये जाते हैं तो अधिकारी आज कल बोलकर कर वापस कर देते हैं...

सामानपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से रामबती बता रही हैं कि गाँव में सब को गैस सिलेण्डर मिला है लेकिन उन्हें नहीं मिला है, कार्यालय जाने पर अधिकारी आज कल बोलकर वापस कर देते हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं की गैस सिलेण्डर दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7898667929. कलेक्टर@6266562658. (170367) (AR)

Posted on: Jul 04, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, दवाओं का छिड़काव और मच्छरदानी दिलाने में सहयोग करें...

ग्राम-बितनपुर, पंचायत-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में मच्छरों के प्रकोप से होने वाली समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी मुकेश कुमार परस्ते बता रहे हैं कि बारिश के होने से गाँव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि इसके नियंत्रण के लिये मच्छरदानी वितरण किया जाये और दवाओं का छिड़काव किया जाये और कुआँ में जो गंदा पानी हो चुका है, उसे साफ करने के लिये दवा डाला जाये जिससे निवासी बीमार न हों| संपर्क नंबर@9754815101. कलेक्टर@6266562658. (170378) (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: DINDORI HEALTH MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

कर्ज लेकर शौचालय निर्माण कराये थे, जिसका साल भर से पैसा नहीं मिला है...

ग्राम-सरईमाल, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार गाँव में लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी हेमवती का कहना है कि उन्होंने योजना से शौचालय बनवाया है, जिसका पैसा उन्हें नहीं मिला है 2 साल हो चुके हैं, इसी प्रकार निवासी देवशरण का कहना है उन्होंने कर्ज लेकर शौचालय बनवाया है लेकिन आज तक पैसा नहीं आया है, उन्होंने इसके लिये शिकायत किया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है, विमलदास का कहना है, एक साल पहले उन्होंने शौचालय बनवाया था, लेकिन उनका पैसा नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7746997904. कलेक्टर@6266562658. CEO@7089659087, सचिव@6260971824, सरपंच@7354908395. (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG TOILET VICTIMS REGISTER

बच के रहना भईया बहना....कोरोना गीत-

ग्राम-सरई, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान एक गीत सुनवा रहे हैं:
बच के रहना भईया बहना-
आफत बनी कोरोना-
कोरोना बड़ी बीमारी-
ये विलुप्त बीमारी तो भईया-
ये शरीर आपका-
जीवन मरण-
बच के रहना भईया बहना... (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: CORONA SONG DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »