पालघर : हम 5 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
रामप्रकाश राजवर नाला सोपारा ईस्ट संतोष भवन वलयपाडा जिला पालघर (महाराष्ट्र) के रहने वाले है अभी वे लोग लॉकडाउन में फंसे है उनके परिवार में 5 लोग है | वे लेवर का काम करते थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने से बहुत दिक्कत हो रही है | खाने को राशन नहीं है बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करे : संपर्क नम्बर@ 9975488970. (168241)
Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PALGHAR MH RAMPRAKASH RAJWAR SONG VICTIMS REGISTER
काम करने वालो को पैसा नहीं मिला और नहीं करने वालो का फर्जी उपस्थिति दिखाकर पेमेंट दिया जा रहा है...
ग्राम-धावड़ी, पंचायत-टेमनी, ब्लॉक आठनेर जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से शिवप्रकाश सिंह बता रहे हैं उनके गाँव में मनरेगा के तहत डेम का काम चल रहा है, जिसके लोग काम कर रहे हैं, उनका कहना है, जो काम पर जा रहे हैं उनको पेमेंट नहीं दिया जा रहा है और जो नहीं जा रहे हैं उन्हें पेमेंट मिल गया है, फर्जी उपस्थिति लगायी जा रही है और मशीन से भी काम कराया जा रहा है , इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी देकर उचित कारवाही कराने और मजदूरों को काम का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098025016. सहायक सचिव@7747892615. (168641)
Posted on: May 27, 2020. Tags: BETUL MP NREGA PROBLEM SHIVPRAKASH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
रंग रांगला सान सानला गवत पुला रे गवत पुला...मराठी कविता-
नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से स्वाति प्रकाश कुड्यामी एक मराठी कविता सुना रही है:
रंग रांगला सान सानला गवत पुला रे गवत पुला-
हसा कसारे मलाल गेला सांगू तुजारे तुजा लड़ा-
मिश्रा संगे मारावर्ती पतंग बिनातलम-
तुला पायले गावतवर्ती जुतला ,जुतला उडातेसा-
मिश्रा नागेलु पतंग नेलु मिश्रणगेलु मिस्रालम-
पाव तुला सुन गेलु असा तुजारे रंग कला...
Posted on: May 25, 2020. Tags: BHMARAGADH GADHCHIROLI MH PEOM SWATI PRAKASH KUDYAMI
काम बंद है, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, मदद करें...(मराठी में)
मोहगांव, साचे बस्ती, गली नंबर 2, पुणे (महाराष्ट्र) से रचना प्रकाश साल्वी बता रही हैं वे परिवार के साथ लॉकडाउन में हैं, काम बंद होने से दिक्कत होती है, घर का किराया नहीं दे पा रहे हैं, राशन नहीं मिल रहा है, परिवार में 4 सदस्य हैं, घर में भोजन व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर भोजन व्यवस्था करें और उनकी चिंता दूर करने में मदद करें : संपर्क नंबर@8530022430. (167385)
Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE RACHANA PRAKASH SALVI SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में 2 महीने तक रिश्तेदारो की मदद से दिन काटे है, अब खाने की समस्या हो रही है...
13 पुष्पा पार्क जाकड़ी नगर, इंद्रानगर, पेठेनगर रोड जिला नासिक पिन 422009, से प्रकाश तुलसीराम सैन्दाने बता रहे है कि वे रिक्शा चालक है | उनकी उम्र 67 वर्ष है उनको हाई बीपी की बीमारी है | कोरोना के कारण जैसे तैसे 2 महीने तक रिश्तेदारो की मदद से उन्होंने दिन निकाले है | लेकिन अब उनके पास खाने पीने की समस्या हो रही है | उनके परिवार में वे सिर्फ दो लोग है पति पत्नी उनकी पत्नी की उम्र 56 वर्ष है | अब उनको खाने की समस्या हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9604640079. (167035)
