टूटल कमरिया बढ़ल महंगईया से अधर में लटकल पराण...जनवादी गीत

बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के सचिव कृष्णनन्दन जी मुजफ्फरपुर बिहार से बटोहिया तर्ज में एक जनवादी गीत सुना रहे हैं:
टूटल कमरिया बढ़ल महंगईया से अधर में लटकल पराण-
आव मिली जुली करिला जतनवां से मिले जेमे तनिको पराण-
टूटलो पलनिया पर राते दिन हमला, जुल्मी जमींदरवा के महला दुमहला-
ओकरा ला सुखी सुखी हमरा ल दु:खी दु:खी-
कैसन ई वर्ग विधान, दुसरे जोगार से ना बतिया बतुनिया-
जब तक छिटकी ललकी किरणीया...

Posted on: Jun 28, 2017. Tags: Krishna Nandan SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में अधिकारियों द्वारा तमाम गड़बड़ियां की जा रही हैं, कृपया दबाव बनाकर जांच करवाएं...

ग्राम-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवकृष्ण पांडे आरोप लगा रहे है कि ग्राम सभा में आय व्यय का लेखा-जोखा जनता को नहीं दिया जाता है| एक भी दिन ग्राम सचिवालय नहीं खोला जाता है शौचायल के निर्माण अधूरे पड़े है | कागजी कार्यवाही में ODF करा दिए है | पंडो जनजाति के लोग कई बार वनाधिकार फार्म भरे लेकिन आज तक उनका फार्म सम्बंधित विभाग को नहीं भेजा गया | यहाँ कई गरीब ऐसे है जिनको इंदिरा आवास नहीं मिला है और बड़े-बड़े लोगो को लाभ मिल रहा है| कृपया इन अधिकारियो को फ़ोन करके जांच का दबाव बनाये ताकि इनके गाँव का विकास हो सके |जिलाधिकारी@9479118118, S.D.M@9424185735, तहसीलदार@9425563038. पांडे@8357015291

Posted on: Jun 18, 2017. Tags: DEVKRISHNA PANDEY SONG VICTIMS REGISTER

मैं टीबी का मरीज़ हूँ मेरे घर में दो लोग टीबी से मर चुके हैं पर सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती...

ग्राम-गुर्गी, पोस्ट-मसहां, ब्लॉक+जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कृष्ण कुमार कोल बता रहे है कि वो टीबी बीमारी के मरीज है और उनके घर में एक साल के अंदर टीबी की बीमारी से दो लोगो की मौत हो चुकी है और उनकी मौत शासकीय संजय गाँधी अस्पताल में हुई है पर आज तक सरकार के द्वारा उनके परिवार को कोई आर्थिक मदद इनके परिवार को नहीं दी गई है न ही कोई अधिकारी कभी उनसे मिलने आया. परिवार की आर्थिक हालात इतनी खराब है कि बच्चों की पढ़ाई बंद करनी पडी है. वे यह अनुरोध कर रहे हैं कि सीजीनेट के श्रोता कृपया जिला कलेक्टर@9425903973, जिला क्षय रोग अधिकारी@9424974808, सचिव@9200807812 से बात करें।कृष्ण@8358030030

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: KRISHNA KUMAR KOL SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारी कह रहे हैं पहले शौचालय बनाओ फिर मदद मिलेगी, अगर पैसे होते तो पहले ही न बनवा लेते...

ग्राम-रगदा, पोस्ट-ककरिया, थाना+तहसील-चितरंगी, जिला-सिंगरौली, (मध्यप्रदेश) से रामकृष्ण सिंह बता रहे है कि सरपंच अपने समर्थकों के घर पर ही कुए, नल और शौचालय बनवा रहे है और अन्य को आवेदन भी नहीं डालने देते और कहते है कि पहले शौचालय बनवाओ फिर आवेदन करो. लेकिन इनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं हैं कि शौचालय बना सके.इन्हें शौच करने के लिए 1 किलोमीटर दूर जंगल में जाना पड़ता है. इसके लिए इन्होने सबके पास शिकायत किये थे और कलेक्टर के पास जनसुनवाई में आवेदन भी दिए थे लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुआ. कलेक्टर@07805234541, CEO@07805233201, SDM@07805233306, 8989637961. रामकृष्ण@7898822844

Posted on: Jan 29, 2017. Tags: RAMKRISHNA SINGH SONG VICTIMS REGISTER

impact: Our water problem got solved day after recording on CGnet Swara...

ग्राम कुकदुर, तहसील पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार परस्ते पानी की समस्या के समाधान के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि 29/10/2016 को उन्होंने सीजीनेट स्वर में उनके गाँव में पानी की समस्या के बारे में सन्देश रिकार्ड किये थे जिस पर सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों द्वारा संबधित अधिकारियो को फोन कर के दबाव बनाया गया जिससे दूसरे ही दिन जान स्वास्थ्य और यांत्रिकी विभाग के अधिकारी उनके गाँव में आए और मामले की गंभीरता को समझते हुए उनके बोर की समस्या का समाधान कर दिए। इस मदद के लिए वे सीजीनेट स्वर सुनने साथियों को धन्यवाद् दे रहे है और अनुरोध कर रहे हैं कि वे ऐसे ही आगे भी ग्रामीण लोगों की मदद करते रहें । कृष्ण कुमार परस्ते@9589874134

Posted on: Dec 01, 2016. Tags: KRISHNA KUMAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »