Impact : राशन मिल गया, लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं लॉक डाउन के कारण जिन लोगो के पास राशन कार्ड नहीं है उन लोगो को दिक्कत हो रही है, इसी बीच एक साथी जिनका नाम राजनाथ आदिवासी है उनसे बात हुई उन्हें राशन नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके लिये सीजीनेट श्रोताओं द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन उसके बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पाया था खाद्यान विभाग से वापस कर दिया गया, जिसके बाद दोबारा से सीजीनेट श्रोताओं ने प्रयास किया और अब उनको राशन मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
6 व्यक्ति परिवार सहित गाँव में आये हैं कोरोना जाँच के लिये सूचित करने में मदद करें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं उनके जिले के जवा ब्लाक के हरदौली गाँव में कल 30 मार्च को पूना से 6 लोग आये हैं जिनका नाम सुनील कुमार, छेदीलाल, सतीस, अजय, संजय है उनके साथ उनके परिवार के लोग भी आये हैं, उन्होंने कोरोना वायरस की जाँच कही नहीं कराई है, गाँव के सरपंच, सचिव से जानकारी मिली है वे लोग जाँच के लिये आने से माना कर दिये हैं, गाँव के लोग डरे हैं क्यों कि उन लोगो की जाँच नहीं हुई है और उनमे कुछ लोग सर्दी खांसी से ग्रषित हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं कि इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा विभाग तक पहुंचाने में मदद करें, जिससे इस खतरे से बचा जा सके और गाँव का कोई व्यक्ति संक्रमित न हो : चिकित्सक@8319634072, 6266257933, सचिव@9981375746. संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CORONA JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
जन प्रतिनिधियों से अपील : देश को महामारी से बचाने में आर्थिक सहयोग करें...
आज देश में कोरोना वायरस फैल रहा लोग परेशान हैं, देश में लॉक डाउन लगा है, इस परिस्थिती में वे देश उन जन प्रतिनिधियों से जिन्हें जनता चुनती है उनसे निवेदन कर रहे हैं कि वे देश को आर्थिक सहायता करें जिससे इस वायरस से लड़ने में मदद हो सके| देश में 545 साँसद, 245 राज्यसभा सांसद, 4120 विधायक हैं कुल मिलाकर 4910 जनप्रतिनिधि हैं यदि वे सभी 5 – 5 लाख रुपये देते हैं तो 2,45,50,00,000 रुपये (2 अरब 45 करोड़ 50 लाख) रुपये इकट्ठे हो सकते हैं, जिससे देश को मदद मिल सकती है, इस राशि को उस ग्रामीण आंचल में स्वास्थ्य के लिये खर्च की जाये जहाँ लोग कोरोना के डर से पैदल घर को वापस हो रहे हैं उन्हें सुरक्षित घर तक पहुँचाने के लिये, भोजन व्यवस्था के लिये, जनता इन प्रतिनिधियों को चुनती है इसलिये सभी जन प्रतिनिधियों से निवेदन है कि इसे मौके पर अपना सहयोग करें जिससे देश को इस महामारी से बचाया जा सकें| जदिश@7697448583.
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: APPEAL CORONA JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
लॉक डाउन के कारण घर से बाहर नहीं जा पाते, राशन दिलाने में मदद करें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीस बता रहे हैं कि गेदुरहा गाँव छिपिया पंचायत के निवासी राजनाथ आदिवासी जो अपने घर पर हैं और राशन नहीं होने से परेशान हैं, परिवार में 9 सदस्य हैं, राजनाथ के पास राशन कार्ड नहीं है, समग्र आई डी और आधार कार्ड है इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर में बात कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे इस समस्या की घड़ी में वे अपना परिवार का पालन पोषण कर सकें और कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना सहयोग कर सकें : खाद्यान अधिकारी@9425768532. संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: CORONA JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन दिलाने में मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद...
डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं, उपरवार गाँव से सुदामा आदिवासी ने 1 माह पहले सीजीनेट में एक शिकायत रिकॉर्ड किया था कि उनको राशन नहीं मिल रहा है और आज उन्हें राशन मिल गया है, इस संबंध में खाद्यान्न वितरण अधिकारी का कहना है उन्हें 3 माह का राशन दे दिया गया है, जो 1 क्विंटल 3 किलो होता है, इसलिये वे सुदामा आदिवासी के तरफ से खाद्यान्न अधिकारी और मदद करने वाले सीजीनेट श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7697448583.
