देखो तो कोरोना वायरस क्या है हे भगवान...कोरोना गीत-

जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार कोरोना गीत सुना रहे हैं:
देखो तो कोरोना वायरस क्या है हे भगवान-
की जिससे दुनिया है परेशान-
सब कहते है महामारी-
दुनिया भर का बड़ा बीमारी-
छू मत जाना बच के रहना यही काम महान...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CORONA SONG DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR

जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं...कोरोना गीत-

ग्राम-जमडी , जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान सिंह एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
इस ज़माने में इस कोरोना ने कितने देशो में-
कितनी जान ली है-
जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं-
मोदी जी की बातों को ये क्यूँ अनसुना करते हैं-
महामारी को कोई सिकलिक नही समझे-
राहों में मिलकर यूं कोई महफ़िल नही करते...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: ANUPPUR CHANDRABHAN SINGH CORONA SONG MP

हमारे गांव में बिजली कि समस्या है, लोगों के अँधेरे में रहना पड़ता हैं, कृप्या मदद करे-

ग्राम पंचायत-बीजापुर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से रामदिलावान कोल साथ में गांव के ग्रामीण बता रहे हैं, उनके गांव में 3 महीनें से बिजली नही हैं| अँधेरे में रहना पड़ता है| बिजली नही होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इसके लियें उन्होंने विद्युत विभाग को आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक बिजली नहीं आयी हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली लगवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9691428887.

Posted on: Nov 25, 2021. Tags: BIJALI MP PROBLEM RADILAVAN COL SATNA

राशन कार्ड नहीं है, बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता है...

ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से इड़मा कवासी बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड बना है, खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं, परिवार में 2 सदस्य हैं| निवासी जोगा बता रहे हैं, उनके परिवार में 2 सदस्य हैं और उनका राशन कार्ड नहीं बना है| उन्होंने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन राशन कार्ड नहीं बन रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबरों पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें:
सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@6261970281.

Posted on: Oct 25, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA IDMA KAWASI PPROBLEM RATION CORD

बस्तर का सिनेमा मुर्गा लड़ाई उत्सव;इस त्यौहार को आदिवासी पूर्वजों से मनाते आ रहें हैं....

बुल्लिपारा, ग्राम पंचायत कोडेनार 3, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ में वनवासी आदिवासियों का प्रसिद्ध मुर्गा लड़ाई का उत्सव आयोजन किया जाता हैं|यह उनका आनंद उठाने का उत्सव हैं,इसमें महिलाएँ पुरुष बच्चें बुजुर्ग सभी आते हैं |इस उत्सव का कोई शुरुआत नहीं हैं,कहीं अंत नहीं है,क्योंकि इस त्यौहार को साल के हर महीने में अच्छा समय देखकर करतें हैं|सबसे पहले इस त्यौहार को मनाने के लिए निर्णय लेते हैं,कि कब और कहाँ करना है उसके बाद उस जगह पर एक गोला 40 से 50 मीटर व्यास का बनाते हैं|मुर्गा लड़ाई उत्सव के दिन उस जगह पर धूप(गर्मी) कम होते ही जमा हो जाते हैं,महिलाएँ देशी मादक पदार्थ जैसे लंदा,कल,गोर्गा,फास अर्थात् क्रमशः लंदा,मंद सल्फी,सुरम लाते हैं|पुरुष लोग दो-दो मुर्गा का जोड़ी बराबर वजन या ऊंचाई के अनुसार करते हैं,उसके बाद एक-एक जोड़ी को उनके एक-एक पैर में छोटा चाकू बांध देते हैं और गोले के अंदर ले जाकर आपस में लड़ाते हैं,पुरुष लोग दो पक्ष में विभक्त हो जाते है,पहला पक्ष एक मुर्गा की ओर,दूसरा पक्ष दूसरे मुर्गा ओर होता हैं दोनों पक्ष आपस में अपने हिसाब से पैसा रखते हैं,जो मुर्गा जीतता है उस पक्ष के लोग पैसा ले जाते हैं,परन्तु ये पैसा किसी न किसी रूप में उन्हीं हारे हुए लोगों के पास पहुँच जाता है| जैसे- जीते हुए लोग उन्हीं पैसों से लंदा मंद आदि उनके हिसाब से पीते हैं,इस प्रकार उनकी पत्नियों बहनों के द्वारा ये पैसा पुनः हारे हुए लोगों के हाथ में पहुँच जाता हैं|इस प्रकार दोनों पक्ष खुश हो जाता हैं|इसके बाद रातभर चाँदनी रात में पुरुष महिलाऐं बच्चें सब दो पक्ष में विभक्त होकर पंक्तिबद्ध में नानो वेया आदि गाना से नाचते-गाते हैं|इस प्रकार बस्तर के आदिवासी उत्सव दिवस मनातें हैं|इसलिए मुर्गा लड़ाई उत्सव को बस्तर के आदिवासियों का सिनेमा कहना उचित होगा|जय जौहार,जय बस्तर!

Posted on: Oct 24, 2021. Tags: BASTAR CG COCK FESTIVAL FIGHT

« View Newer Reports

View Older Reports »