हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोग दुर नाला से पानी लातें हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-आंजर, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ यादव बता रहा है उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा के लोग नाला का पानी पीते हैं| पारा के 8 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं| पारा में पानी की समस्या को दूर करने के लिये आवेदन किये थे लेकिन कोई काम नहीं हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नम्बर@9340418377, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 23, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA PROBLEM VISHVNATH YADAV WATER

ग्रामीण मजबूर हैं नदी का पानी पिने से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति बनी रहती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-चचालगुर, छोटे कवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं उनके गांव के ग्रामीणों को पानी के लिए बहुत ही दिक्कते हो रहीं हैं नदी नाले का पानी पिने के लिए मजबूर हैं नदी का पानी पिने से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति बनी रहती है जिसे और बहोतों का खराब भी हो गया है पानी की समस्या को कलर ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु कोई सुनवाईं नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात करके हैंडपंप ख़राब पानी की समस्या को निदान कराने के सहयोग करें: संपर्क नंबर@9770972381, सरपंच@9301121158.

Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTAR CG CHCHALGUR DARBHA MAHADEV NAG PROBLEM WATER

गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नहं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-नेटानार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहरा नाग बता रहे हैं कि गांव में पानी की समस्या है लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नहं मिल पाता है| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| वहां 20 घर कि बस्ती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7745970586, सरपंच@9458956694.

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA MOHARA NAG NETANAR PROBLEM WATER

आयरन पानी निकलने के कारण दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कुटुमसर, कोटवारपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लुदरु नाग बता रहे हैं उनके गांव में हैण्डपंप से आयरन पानी निकलता है| वहाँ के लोगों से वर्तमान में दूर से पानी लाकर पीते हैं| हैण्डपंप ठीक कराने के लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत किये हैं, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुई हैं, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपंप बनवाने में मदद करें: सरपंच@9479187907, सचिव@9407977816, संपर्क नंबर@9479285745.

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA KUTUMSAR LUDARU NAG PROBLEM WATER

हमारे गाँव का हैण्डपंप खराब हैं, पानी की समस्या है बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-कजुवाकला, पोस्ट-कजुवाकला, तहसील-गूढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुशवाह बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 13 में हैण्डपंप ख़राब है, जिसके वजह से गाँव के लोगो को बहुत ही पानी की समस्या हो रही है, इसके लिए सीएम हेल्पलाइन में 3 फरवरी 2021 में शिकायत भी किये थे, शिकायत नम्बर 24137401 हैं, पर कोई समस्या का निराकरण नही हुआ, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को मदद की अपील कर रहें हैं, कि सम्पर्क नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें| कोड नम्बर 07662 कलेक्टर लैंडलाइन नम्बर @241635,कमिश्नर लैंडलाइन नम्बर @241888. सम्पर्क नम्बर @7024467792.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: MP REWA VIJAY KUMAR KUSHWAHA WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »