हमें काम का पैसा नहीं मिला है, पैसा नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है...कृपया मदद करें-
सर्वोदय नगर, पंचायत-अम्बरनाथ, जिला-ठाणे (महाराष्ट्र) से अशोक कुमार मरकाम जो मंडला जिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं कह रहे हैं , वे 6 लोग हैं लॉकडाउन में फंसे हैं, वहां पर मजदूरी का काम करते हैं, लॉकडाउन के बाद से उनका काम बंद है, जो काम किये थे उसका पैसा नहीं मिला है, 3 माह का पैसा बकाया है, ठेकेदार काम शुरू होने के बाद पैसा देने को बोल रहा है, पैसे नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354956676. (166129)
Posted on: May 02, 2020. Tags: ASHOK MARKAM CORONA PROBLEM MH SONG THANE VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में जबरन काम कराया जाता है, खाने की व्यवस्था कराने और घर पहुँचाने में मदद करें...
नागानुल रोड जिला-नगरकुरनूल (तेलंगाना) से चंपा प्रजापति बता रही हैं वे लॉकडाउन में 25 लोगो से साथ फंसी हैं, 2 माह पहले वहां गये थे, सभी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के हैं, वे ईंट बनाने का काम करते हैं, वहां उन्हें खाने की समस्या है, सभी जगह लॉकडाउन है लेकिन उन्हें इस समय काम करने के लिये मजबूर किया जा रहा है, काम करने पर खाना मिलेगा, नहीं करने पर नहीं मिलेगा कहा जाता है| उन्हें छुपकर काम करना पड़ता है, काम का पूरा पैसा उन्हें नहीं मिला है, उनका कहना है वे परेशान और घर जाना चाहते हैं इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने और घर पहुँचाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7000073799. (166102)
Posted on: May 02, 2020. Tags: CHAMPA PRAJAPATI CORONA PROBLEM NAGARKURNOOL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण रहने और खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
वाडेबोलाई, तालुका-हवेली, पुणे (महाराष्ट्र) से वीरेंद्र धोज ढकाल बता रहे हैं, वे अपने परिवार के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं, किराये के मकान में रहते हैं, लॉकडाउन के कारण उन्हें रहने और खाने की समस्या हो रही है, किराया देने के लिये पैसा नहीं है और खाने के लिये राशन नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7888291832, 9763125617. (166037)
Posted on: May 02, 2020. Tags: BIRENDRA DHOJ CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
घर जाने का कोई साधन नहीं हैं, पैदल चलकर घर जा रहे हैं...मदद करें-
लक्ष्मीपुर, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से लिट्टू मिंज वहां पर लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, संत नदी के किनारे रांची रोड पर लोग संबलपुर से पैदल अपने अपने घर जा रहे हैं, पैदल जा रहे आनंद गुप्ता बता रहे हैं, उन्हें जाने का साधन नहीं मिला है, भूखे हैं, पैदल अपने घर जा रहे हैं, पैदल जाना मजबूरी है, वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि लोगो के जाने के लिये साधन व्यवस्था करे और खाने की व्यवस्था करे, जिससे सभी अपने घर जा सकें : संपर्क नंबर@9161245344. 7208867880. कलेक्टर@9437490492. (165966)
Posted on: May 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LITTU MINJ ODISHA SONG SUNDARGARH VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-धावडी, पंचायत-टेमनी, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से धनराज उइके गाँव में लोगो के पास राशन कार्ड नहीं होने क्या दिक्कत होती है उस समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी मनोज मरावी का कहना है उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें खाने की समस्या होती हैं, उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास बोला लेकिन मदद नहीं मिली है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7610659120. सचिव@7974003335. (165967)
