हमारे मोहल्ले में रोड नहीं है बरसात में बहुत कीचड हो जाता है, कृपया अधिकारियों को फोन करें...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा के दौरान धनसाय मरावी ग्राम पंचायत-धनौली के मोहल्ला दमगुपारा जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के निवासी भोला प्रसाद और कोदूराम से मिले हैं जो बता रहे हैं कि यहाँ 100 परिवार निवास करते हैं जहाँ रोड की बड़ी समस्या है जिसके वजह से गर्मी के दिनों में धूल उडती है और बरसात के दिनों में कीचड़ बहुत होता है, जिससे यहाँ के लोगो को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस समस्या के समाधान के लिए यहाँ के निवासियों ने कई बार आवेदन किया लेकिन आज तक रोड नहीं बनाया गया, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इन अधिकारियों को फोन कर मदद करे सरपंच@8349549669, सचिव@9516492161, CEO@8889843903.
Posted on: May 24, 2017. Tags: DHAN SAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
सूरज की रोशनी से लोग परेशान...गर्मी के ऊपर कविता -
ग्राम-छतरपुर, विकासखण्ड-घुगरी, जिला-मंडला, (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी गर्मी के ऊपर एक कविता सुना रहे है :
सूरज की रोशनी से लोग परेशान...
टीम की टहनियों पर, मचल उठा गौर-
आया है उमस भरा गर्मी का दौर-
सूरज अब जल्दी ही, जाता है अब जाग-
दिनभर बरसता है, धरती पर आग-
हवा नही रख पाती, गर्मी पर गौर-
आया है उमस भरा, गर्मी का दौर...
Posted on: May 23, 2017. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
जहाँ याद करो भगवन, वही मन्दिर में वही मस्जिद में...भजन गीत
ग्राम-भगतपारा, पंचायत-धुमाधाड, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
से कक्षा 8वी, की छात्रा फूलब श्याम एक भजन गीत सुना रही है :
जहाँ याद करो भगवन, वही मन्दिर में वही, मस्जिद में-
जहाँ-जहाँ याद करो भगवन-
वही जंगल में नही वही, झाड़ीयों में नही-
नदियों में नही नालियों में नही, जहा याद करो, भगवान वही-
जहाँ याद करो भगवन, वही मन्दिर में वही, मस्जिद में-
जहाँ-जहाँ याद करो भगवन,वही...
Posted on: May 11, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
खत-खाता पैसा जोड़े मांहग दियो कारे, केतनो करब काम पेट नहीं भरे मोर संगी रे...गीत
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी खेतिहर मजदूरों को लेकर सरगुजिहा भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
खत-खाता पैसा जोड़े मांहग दियो कारे-
केतनो करब काम पेट नहीं भरे
मोर संगी रे-
मोर भैया रे-
जुछा घर केतका जोड़े करे-
बहु के दाई कहे चाउर नहीं का घरे...
Posted on: May 04, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
नदी नाला सूख गए, कुआ में नई है पानी, हैंडपंप बिना संगी कामे पी पानी, कोइ नहीं सुने परेशानी...
ग्राम-धुमाडांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी गीत के माध्यम से अपने गांव के समस्या की जानकारी दे रहे हैं कि गांव में इस समय कुंआ, नदी, तालाब सूख गए हैं जिनसे इन्हें पानी की समस्या का सामना करना पड रहा है, इसके समाधान के लिए इन्होने पी.एच.ई.विभाग को आवेदन किया जिस पर हेंड पम्प आबंटन किया गया लेकिन वह हेंड पम्प एक किलोमीटर दूर स्कूल में लगा है, पूरे गांव में यह एक ही हेंडपंप है जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाये:सरपंच@8959459879,सचिव@8357979609,9617217431,
पी.एच.ई.@7089032444,कलेक्टर@9826443377,9893599012,
बाबूलाल मरावी@9754079248.
