धार्मिक गीत के मै गवईया आयों, संगीत के मै बैईहा आयों...नवधा गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट एक नवधा गीत सुना रहे हैं :
धार्मिक गीत के मै गवईया आयों, संगीत के मै बैईहा आयों – धरती के फूल मा मै गावत हों – नवधा रामायन मै गावत हों – का ला बताओं जी संगवारी गाँव हमर छुल्कारी है – भूल चुल ला माफ़ी दईहा दाई दीद महतारी हो – छत्तीसगढ़ी गवैया आयों धर्मिक गीत के गवैया आयों...

Posted on: Dec 28, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-बरबसपुर, पंचायत-बारवी, ब्लाक-भानुप्रतापुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में रामनाथ और सुकबती जी हैं वे लोग बता रहे है कि उन दोनों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है और उनकी 65 एवं 70 है पेंशन के लिए उन्होंने पंचायत में एवं सचिव सरपंच के पास शिकायत किये थे तो कहते है आज मिलेगा कल मिलेगा बोलते है लेकिन अभी तक नहीं मिला इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच@9479235016, C.E.O.@9424194901. अधिक जानकारी के लिए रामनाथ पोटाई संपर्क@9479098252.

Posted on: Dec 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

धरती सबकी माता है...कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
धरती सबकी माता है – धरती को बलि का बकरा बनने न दो-
धरती को नोचने वाले गिद्दो को-
अपने बाजुओ का ताकत दिखला दो-
डटकर मुकाबला करो धरती के वीर सपूत-
धरती को हलाल होने से पहले-
धरती का भार संभालो अपने कंधो पर...

Posted on: Dec 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

भजन करो हरि नाम के मोर भईया...भजन -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन सुना रहे हैं :
भजन करो हरि नाम के मोर भईया – पैसा लगे ना रूपया लागे कौड़ी लागे ना दाम – साधू के तै संघत कर ले रामनाम नही गाए – तोला कौन बताही रास्ता विरोही तै अगोर तो ले ले – भजन करो हरि नाम के मोर भईया...

Posted on: Dec 25, 2017. Tags: LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पक्का रोड नहीं बना है बरसात के समय बच्चों को स्कूल जाने में बहुत दिक्कत होती है...

ग्राम-कुडाल, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में मोतिन बाई गावडे, राजिन, कमला बाई, मोनिका बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है उनके गाँव से भानबेडा तक डामरीकरण नहीं हुआ है कच्चा रोड है और बरसात के दिनों में बच्चो को स्कूल आने जाने में बहुत दिक्कत होती है उसके लिए उन्होंने ग्राम सभा और ग्राम पंचायत में शिकायत किये है तो कहते हैं बन जायेगा लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर रोड बनवाने में मदद करें : सचिव यादव@9406303161, C.E.O@9424194901, अधिक जानकारी के लिए गावड़े@9754948175. कन्हैयालाल केवट@8225027272.

Posted on: Dec 24, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »