मत मारो मत मारो, छोटी सी जान प्यारी मत मारो...स्वास्थ्य जागरूक गीत
बगीचा पारा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रमिला बीमारी से बचने का एक जागरूकता गीत सुना रही है:
मत मारो मत मारो मत, छोटी सी जान प्यारी मत मारो-
माता को सिखलाना है, सात संदेसिया-
बच्चा को नहलाना है, छठी के बिहनिया-
मत मारो मत मारो मत, छोटी सी जान प्यारी मत मारो-
माता को सिखलाना है, छ: चरण में हाथ धोना-
बच्चा को बचाना है, छ: जान लेवा बीमारियों से...
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER
मै 70 वर्ष का बूढ़ा हूँ, 5 वर्षों से निराश्रित पेंशन नही मिल रहा है, मेरी कोई नहीं सुन रहा है...
ग्राम-रवचन, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से खिरन्त श्रीवास बता रहे है कि कि मेरी 70 उम्र वर्ष की है मेरे हाथ पैर अभी काम करने लायक नहीं है, मै पिछले 5 वर्षो से निराश्रित पेंशन के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दे रहा हूँ, परन्तु कोई नहीं सुन रहा है, अगर पेंशन का लाभ मिल जाता है तो थोड़ा राहत मिल जायेगा. कृपया अधिकारियों से फोन पर अधिक बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: कलेक्टर@9424136900, जिला C.E.O@ 9669625077, ब्लॉक C.E.O@9340777672, सरपंच मंजू@
8462806731, सचिव@8839306643. अमित साहू@8964931287.
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: सूखी खांसी की घरेलू उपचार विधियां...
ग्राम-भोरमदेव, वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू सूखी खांसी के घरेलू उपचार के नुस्ख़े बता रहे है: मुलेठी का चूर्ण एक चम्मच, मिश्री आधा चम्मच, काली मिर्च 5 दाने, सबको बारीक़ पीस लेवे, अब एक चम्मच फ़क्की मारकर सेवन करे, इसके बाद आधा कप पानी पी लेंवे, लगातार सेवन करने से चार पांच दिनों में राहत मिलता है. दूसरा नुस्खा : हर्रा फल (हरड़) को हल्का सा आग में भून लेवे, उसका छोटा टुकड़ा चूसने से खांसी से राहत मिलती है. तीसरा नुस्खा: अमरुद (बिही) कच्चा अमरुद को हल्का सा आग में भून लेंवे भूनने के बाद उसके बीजों को निकालकर अमरुद को खावें, इससे भी खांसी में लाभ मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए: अमित साहू@8964931287.
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: गर्मी के मौसम में लू से बचने के घरेलू नुस्खे...
भोरमदेव, वनांचल, जिला-कबीरधाम से अमित साहू लू से बचने के घरेलू नुस्खे बता रहे है: आप इसे कम पैसे में घर पर भी बना सकते है. इन दिनों तापमान अधिक होने से धूप लगने से लू लग जाती है, छाव में रहे, पानी का अधिक सेवन करे, निम्बू पानी पिये, प्याज अपने पास रखे. दूसरा, एक किलो चना को हल्का सा भुनकर चक्की में पिसवा ले, एक गिलास पानी में पांच चम्मच चने का आटा (सत्तू ) डाले आधे चम्मच सेंधा नमक डाले, कटा हुआ प्याज का कतरन एक चम्मच, पिसा हुआ खड़ा धनिया एक चौथाई भाग जीरा एक चौथाई भाग, इन सबको एक गिलास पानी में अच्छा सा मिश्रण कर सेवन करे. इससे पेट भी साफ़ रहता है, और लू से भी बचा जा सकता है.अमित साहू@8964931287
Posted on: Apr 05, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
वोट हमारा, राज तुम्हारा, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा...कविता
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक कविता सुना रहे है:
वोट हमारा राज तुम्हारा, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा-
कितना संघर्ष से जी रहे है हम, कहा भी नहीं जा सकता गरीबोँ को-
सपना कब साकार होगा, लुन की लकड़ी की चिंता-
सात किलो चावल से, बच्चों की भूख नहीं मिटती-
छत्तीसगढ़ की पहचान, नागर बैल और किसान-
ऐसा है छत्तीसगढ़ के शासन, गरीब, मजदूर, किसान को कितना तड़पाती है...
