Impact: Got electricity back in our part of village after CGnet report, thanks...
विश्वकर्मा टोला, ग्राम पंचायत-भमरा, जनपद पंचायत-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नंदलाल साकेत बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 में बिजली की ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बहुत सभी दलित ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही थी, ट्रांसफार्मर जल गया था इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को कई बार कई तरीके से दिया गया था पर उन्होंने कोई सुनवाई नही की कोई अधिकारी ग्रामीणों की नहीं सुन रहा था तो फिर सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के ठीक 10-15 दिन के बाद ट्रांसफार्मर बन गया जिससे वहां के निवासी ग्रामीण खुश हैं, सीजीनेट एवं जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंदलाल साकेत@9617026012.
Posted on: Sep 01, 2018. Tags: ELECTRICITY IMPACT MP NANDLAL SAKET REWA SONG VICTIMS REGISTER
जारवा कस रोकत रहब गली, चोरकट कस सगले गडत रहब...बघेलखंडी भाषा में कविता
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बघेलखंडी भाषा में एक कविता सुना रहे हैं :
जारवा कस रोकत रहब गली-
चोरकट कस सगले गडत रहब-
अन्याव साहब न अब हमहू-
हम लड़त रहब, हम लड़ते रहब-
हमरे झोपड़ी का टोर उपछ, ऊपर से गली बनौते है-
जहां रहा अबे तक चौराहा, हुआं आपन महल बनौते है...
