अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाइये कि क्वारेंटाइन में रखे हम लोगों के भोजन की व्यवस्था करें...

मेरा नाम राहुल यादव है | मैं अभी ग्राम फुलमजरा, पंचायत कोनी, थाना अतरैला, ब्लॉक जबा, जिला रीवा, मध्यप्रदेश से बोल रहा हूँ | हम 5 लोग 2 दिन पहले पूना महाराष्ट्र से आए हैं | हमें 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन में रखा गया है पर यहां खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है | अधिकारी कहते हैं शासन ने हमारे लिए खाने की कोई व्यवस्था नहीं की है | दो दिन से नहाए भी नहीं हैं | कृपया जबा के सी ई ओ को @940780 3480 और सचिव को @8878620516 पर फोन कर दबाव बनाइये कि वे क्वारेंटाइनमें रखे लोगों के भोजन की व्यवस्था करें, हम पूना में भूखों मर रहे थे घर लौटकर यहाँ भी वही हाल है | राहुल यादव @7581882010/7389660917 (167420)

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA

Impact: राशन नही होने से खाने में दिक्कत हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब खाना मिल गया है...

ग्राम-गरभे, पंचायत-डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीला देवी बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, टोकन नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा है, राशन नहीं होने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है, वे सोसायटी राशन लेने गये थे लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन किये और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सीजीनेट के साथियों और अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे हैं:सम्पर्क नम्बर @8085774384.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी अब समस्या का समाधान हो गया...

तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कमलाकांत यादव बता रहे हैं आज लॉकडाउन के कारण सरकार लोगो जो राशन दे रही है, सोसायटी में जो राशन मिल रहा है वो काफी नहीं है, बच्चो को कुपोषण से बचाने के लिये चावल के साथ और जरुरी चीजें उपलब्ध करायी जाये| जिससे बच्चो को कुपोषण से बचाया जा सके और गर्भवती महिलाओं के लिये भी व्यवस्था की जाये| इसलिये ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें राशन मिल गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9424787024.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नही था खाने में समस्या हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब राशन मिल गया है...

ग्राम-मनकादार, पंचायत-कोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामशरण कोल और लुगगरहा बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है, वे विकलांग हैं एक देख नहीं सकते हैं दूसरे हांथ से विकलांग है, भीख मांग कर जीवन यापन करते हैं, लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं जाते हैं, और राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी |इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें राशन मिल गया है इसलिए ये साथी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9753958083.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

हम 6 लोग पश्चिम बंगाल से हैं रीवा मध्यप्रदेश में फंसे हैं, घर जाना चाहते हैं, कृपया मदद कीजिये...

सनातन हजरा, जवा, जिला-रीवा (मध्य प्रदेश) से समस्या बता रहे हैं, कि हम छ: लोग पैदल ही यात्रा कर रहे हैं हमें पश्चिम बंगाल जाना है लेकिन कोई भी साधन या शासन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं मिल रही है जिसके कारण हम बहुत परेशान हैं हमे भोजन की व्यवस्था भी कहीं नहीं मिल रही है जिसके कारण और ज्यादा परेशान हो चुके हैं, अतः साथी, सीजीनेट से मदद की अपील कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार हमें, हमारे घर तक छोड़ा जाये: संपर्क सूत्र -सनातन हजरा@7067543607 (166963)

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA MP PROBLEM REWA SANATAN HAJRA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »