सब में तू मीत है सब तुझमे निहित है...कविता
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से ओमकार सिंह मरकाम एक कविता सुना रहे हैं:
समंदर की लहरें सुनहरी रे श्रद्धा नन्द तीर्थ यात्रा-
रामेश्वरम् दीप सिखा छोटी साड़ी दुनिया-
सब में तू मीत है सब तुझमे निहित है-
तेरी बाहीं में पला मै मेरी कायनात रही तू-
जब छिड़ा युद्ध छोटा सा मै-
जीवन बना था चुनौती जिन्दगी...
Posted on: May 21, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OMKAR PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के अलग-अलग समितियों द्वारा होने वाले कार्यों की निगरानी गठित समीति द्वारा ही किया जाता है...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम अपने गाँव के अलग-अलग समितियों द्वारा होने वाले कार्यों को बता रहे हैं, कि उनके गाँव में कई समितियों का गठन किया गया है| जो समीति द्वारा गठित प्रयोजनाओं के अनुरूप काम करती है, जैसे बड़े कोष (बड़े समीति) यह ग्राम में बने सभी समितियों का निरीक्षण करती है| नवधा समीति यह आवक-जावक के कार्य करती है| सवनाही समीति ये सावन के आने के पहले बैठक करके सुनिश्चित करते हैं कि सावन के दौरान कितना आवक-जावक-बचत इसकी निगरानी करती है| सप्ताहिक समीति यह समीति यह तय करती है सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को रामायण का आयोजन करती है| सुआरी समीति (खाना बनाना) यह समीति खाना बनाने के काम करती है साथ ही खाना बनाने में उपयोग आने वाले बर्तनों को भी किराया में देते हैं |
Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIDHAM PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
कहां जबे गा मोर सोन चिरैया, कहां जाबे, पहाड़ देख के मोर मन लागे...ददरिया गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्नू लाल एक ददरिया गीत सुना रहे हैं:
कहां जबे, कहां जबे, कहां जबे-
कहां जबे गा मोर सोन चिरैया, कहां जाबे-
पहाड़ देख के मोर मन लागे-
कहां जाबे मोर संगवारी गा-
पानी बरसे झर-झर, झर-झर कहां लुकगे गा-
कहां लुक गे, कहां तै हां लुकबे...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI DADRIYA MP SONG VICTIMS REGISTER
दया मया ला राखे रईहा, दीदी ओ भईया ओ, बाबू हो नोनी हो...ददरिया गीत-
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी ददरिया गीत सुना रहे हैं :
दया मया ला राखे रईहा-
दीदी ओ भईया ओ, बाबू हो नोनी हो-
मया जोरे बर संगी, आये हों सूरजपुर मा-
दया मया ला राखे रईहा...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI DADRIYA MP SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप खराब है, सुधार के लिए आवेदन करने पर कारवाही नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-जोलगी, पोस्ट-रामगढ़, तह्सील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 यादव पारा में हैण्डपंप खराब है| जिससे लोगों को पानी की दिक्कत होती है| उन्हें 1 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाना पड़ता है| उन्होंने समस्या को हल कराने के लिये संबंधित कार्यालय में आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करे: PHE विभाग SDO@9993786817, इंजीनियर@9424258483, 9575625342, मकैनिक टेकाम@9753841687, 7909676751. संपर्क नंबर@9826545975.
