IMPACT: हमारे घर में चार महिना से बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था, सीजीनेट में शिकायत करने से बना...

ग्राम-बड़ेकक्लूर,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर-(छत्तीसगढ़) से आस्मती कुंजाम बता रही है,कि उनके घर में चार महिना पहले बिजली ट्रांसफर खराब हुआ था उन्होंने सीजीनेट के साथियों से शिकायत करने पर एक महिना से घर का बिजली ट्रांसफर बन गया| इसलिए वो सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद बता रहे है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@9407955265.

Posted on: May 18, 2022. Tags: AASMATI KUNJAM BADEKAKLOOR BASTANAR BASTAR CG IMPACT

बेटी पढाओ बेटी बचाओ यह भारत का नारा है...गीत-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी , जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
बेटी पढाओ बेटी बचाओ यह भारत का नारा है-
बेटी ने पढ़कर नाम कमाया-
सीमा पर रहकर राष्ट्रीय बहाया-
बेटी हि घर का होती है खुशहाल-
भारत के नारी को समझो बहना मान लो भाई मेरा कहना...

Posted on: May 17, 2022. Tags: MP NIWARI SONG

पेंशन के लिये आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं पेंशन नहीं मिल सकता है...

ग्राम-दुलहरी, विकासखण्ड-करकेली, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से कलम बाई बता रही हैं कि उनको वृद्धवस्था पेंशन नहीं मिल रहा है| इस संबंध में उन्होंने सरपंच में पास कई बार बोल चुके हैं, सरपंच का कहना है आपको पेंशन नहीं मिल सकता| 4 साल से आवेदन कर रहे हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने के लिये मदद करें: संपर्क नंबर@9579346817. सरपंच@9753135262, सचिव@8319323348.

Posted on: May 17, 2022. Tags: AGE MP OLD PENSION SANT KUMAR UMARIA

संविधान के बारे मे जानकारी

पेचे दूर्वे, जिला-मानला, तहसील-नेपुर मध्यप्रदेश से बटर रहे हैं ऐसे कोई समस्या नहीं जिसका कोई इलाज नहीं की जा सकती| सदन भारत मे जो संविधान दिया है उसकी अनुसार कोई काम नहीं हो रहा है इस करण आज आदिवासीयो को नक्सली घोषित करके मारा जा रहा है जैसे आज अगर देखा जाये तो सांविधान के जो पैसला हो रहे है और जो सुप्रीम्कोट की पैसला आ रहे है ओ भी गलत डिसजन आ रहे जैसे हमारे मध्यप्रदेश का देखा जाये तो शिवराज सिंग चोहन माननीय मुख्यमंत्री जी उन्होंने अभी ये मूल्य कालीन पेपर में एसटी , एससी की सिट जो काली है उन्हें जनरल से भरा जाये तो क्या मध्यप्रदेश मे एसटी , एससी के लोग मारा जायंगे क्या बाबा साहब ने कहा था संविधान कितना भी अच्छा हो यदि उसे चलाने वाले गलत है देश का तभी विकास होगा|भारत के संविधान मे लिखा है अगर भारत मे सविधान का पालन सही करेगे तो भारत में एक घर नही उझाड़ेगा|@6262916750.

Posted on: May 17, 2022. Tags: CONSTITUTIONAL KNOWLEDG MANLA MP NEPUL PECHE DURVE

IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...

रामराज पटेल, ग्राम-दुम्मा, तहसील-चिरभट्ट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं इन्होंने 6 महीने पहले सीजीनेट पर संदेश रिकार्ड किया था कि पात्रता/खाद्यान पर्ची में नाम नहीं जुड़ा है| नाम नहीं होने से इनके हिस्से का खाद्यान नहीं मिल पा रहा था|सीजीनेट में संदेश रिकार्ड के बाद इनका पात्रता पर्ची मे नाम दर्ज हो गया है| अब इन्हे बिना किस परेशानी के गल्ले से खाद्यान मिल रहा है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं को इस कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9601378466.

Posted on: May 15, 2022. Tags: IMPACT MP SIDHI STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »