impact: Government recorded our statement after report on CGnet Swara...

ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम छत्तीसगढ़ी भाषा में बता रहे हैं, उन्होंने 2 महीने पहले एक समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने उसके पहले आदिवासी आयोग में भी आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, जिसमे वन विभाग, पुलिस विभाग और गाँव के कुछ लोगो द्वारा ताड़ीदहरा के आदिवासी लोगो को प्रताड़ित किया गया था, जिसकी सुनवाई 8 दिन पूर्व सीजीनेट के सांथियो के मदद से हो गई जब उन्होंने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव डाला था, इसलिए वे सभी सीजीनेट के सांथियो और उन अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की सभी को धन्यवाद दे रहे हैं : हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG HEMSINGH MARKAM IMPACT KABIRDHAM PANDARIA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लगातार आने वाले बुखार का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांझी लगातार होने वाले बुखार का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक मुट्टी तुलसी और सूर्यमुखी का पत्ता 2 नग दोनों को पीस लें, उसके बाद मिट्टी के बर्तन में पकाएं, पकाने के बाद उसे दो बार छान लें और एक-एक कप मिश्री के सांथ दिन में तीन बार सेवन करें, इसके अलावा पीपल, तुलसी का पत्ता और मधुरस तीनो को मिलाकर गर्म कर थोड़ा-थोडा दिन के तीन से चार बार चाटने से बुखार में आराम मिल सकता है | भगतराम लांझी@7389964276.

Posted on: Sep 26, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG FEVER HEALTH KABIRDHAM SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

गेंद गिर गए जमुना मा, कूदो कन्हैया...बाल कविता-

ग्राम-बैजलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पांचवी कक्षा की छात्रा इंद्रानी हरिशंकर रजक को एक बाल कविता सुना रही है :
गेंद गिर गए जमुना मा, कूदो कन्हैया-
काका मेरा गाए गेंद के खेलईया-
काकी मेरा गाए गेंद के खेलईया-
भईया मेरा गाए गेंद के खेलईया-
गेंद गिर गए जमुना मा, कूदो कन्हैया-
भाभी मेरा गाए गेंद के खेलईया...

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: CG CHILDREN HARISHANKAR RAJAK KABIRDHAM POEM SONG VICTIMS REGISTER

छोटी सी मछली पानी में बिछली...बाल कविता-

ग्राम-बैजलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हरिशंकर रजक एक छोटी से बालिका राधिका से एक बाल कविता सुन रहे हैं :
छोटी सी मछली पानी में बिछली-
पापा ने पकड़ा मम्मी ने पकाया-
मोटा भईया खाया-
मछली जल की रानी हैं, जीवन उसका पानी हैं-
हाथ लगाओ डर जाती है, बाहर निकालो मर जाती है-
आजा राजा राजा मामा लाया बाजा...

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG CHILDREN HARISHANKAR RAJAK KABIRDHAM POEM SONG VICTIMS REGISTER

बस के नीचे केला, मामाजी का मेला...बाल कविता-

ग्राम-बैजलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शंकर रजक कक्षा 3 के छात्र बिसंभर से एक बाल कविता सुना रहे हैं:
बस के नीचे केला, मामाजी का मेला-
मेला देखने जाऊंगा, अंटी को बुलाऊंगा-
ओ मेरा अंटी, बजा मेरा घंटी-
घंटी में कुछ नही मामा जी का मूंछ नही...

Posted on: Sep 24, 2018. Tags: CG CHILDREN KABIRDHAM POEM SANKAR RAJAK SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »