जाने वालो जरा मुड़ के देखो मुझे...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं:
जाने वालो जरा मुड़ के देखो मुझे-
मै भी इंसान हूँ मै तुम्हारी तरह-
मन के अंदर छुपाय मिलन की लगन-
है विधाता के हांथो की बिछड़ी किरन-
फिर रहा हूँ भटकता मै यहां से वहां-
इतना हैरान हूँ तुम्हारी तरह...
Posted on: Mar 08, 2021. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG
कागज के ये नोट है बाबू...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक कविता सुना रहे हैं:
कागज के ये नोट है बाबू कागज के नोट-
कागज की है माया इनकी-
नियत में है खोट बाबू-
चले गाँव की ओर-
साचे के ये रंग अनेक-
जैसी करनी वैसी भरनी चले शहर की ओर... (AR)
Posted on: Mar 07, 2021. Tags: CG POEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA
मोर टोपी सिंघईया कहां गये...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता अपने वैवाहिक जीवन के 33 वी वर्षगांठ पर एक कविता सुना रहे हैं:
मोर टोपी सिंघईया कहां गये-
मोर भाषण देवईया कहां गये-
11 लाख रूपया के मोटर मा चढ़ के-
गरीबी हटईया कहां गये-
मोर बैरी ला खोजत हवो-
मोर दुश्मन ला खोजत हवो... (AR)
Posted on: Mar 07, 2021. Tags: CG POEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA
स्वास्थ्य स्वर : मधुमेह नाशक दलिया बनाने का तरीका...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मधुमेह नाशक दलिया बनाने का तरीका बता रहे हैं| गेहूं 500 ग्राम, चावल 200 ग्राम, बाजरा 500 ग्राम, साबुत मुंग 500 ग्राम| सभी को बराबर मात्रा में लेकर भूनकर दलिया बना ले| अजवाइन 20 ग्राम और सफ़ेद तिल 50 ग्राम भी मिला ले | आवश्यकतानुसार 50 ग्राम दलिया को 400 मीली पानी में डालकर पकायें, स्वाद अनुसार हल्का नमक मिला ले | नियमित रूप से 30 दिन तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 07, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA
स्वास्थ्य स्वर : कान के प़क जाने और मवाद आने की समस्या का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कान के प़क जाने मवाद आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जानकारी के लिये संदेश सुने| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
