हम गुजरात से तो वापस आ गए पर गाँव में भी कोई काम नहीं है, हमें कृपया काम दिलाया जाए...

मैं विजय बहादुर यादव ग्राम फुलमज़रा पोस्ट कोनी जनपद जबा जिला रीवा मध्यप्रदेश से बोल रहा हूँ | हम लोग गुजरात से वापस लौटे हैं, वहां लॉकडाउन में फंसे थे |  पर घर लौटने के बाद यहां घर में भी कोई काम नहीं हैं | मेरे माता पिता भूमिहीन हैं वे हम सभी को बाहर जाने को कहते थे जैसा हमने किया था पर अब हम जब वापस आ गए हैं तो हमारे लिए यहां कोई काम खोला जाए या हमें राशन दिया जाए | हम रोज़ कमाते थे तो खाते थे वैसे ही यहाँ हमें काम दिया जाए | विजय बहादुर यादव@9558033040

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP NREGA REWA

हम कैसे अपने घर बंगाल जाएं कुछ समझ नहीं आ रहा है पैसे भी ख़तम हो गए हैं काम भी नहीं है...

तहसील जवा जिला रीवा मध्य प्रदेश से मानस घोष बोल रहे हैं कि वे पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी हैं | वे  बता रहें हैं हम लोग दो महीने से लाक डाउन के कारण घर नहीं जा पा रहे हैं और न ही हमारे पास खाने पीने की वर्तमान समय में बेहतर व्यवस्था है, चावल दाल है पर सब्ज़ी खरीदने के लिए पैसे नहीं है | हम कुल छः आदमी हैं  प्लीज हमारी मदद करें हम कैसे घर जाएं कुछ समझ नहीं आ रहा है पैसे भी ख़तम हो गए हैं काम भी नहीं है | हमारा मोबाईल संपर्क नंबर 7067543607 [167618]

Posted on: May 18, 2020. Tags: BENGAL CORONA PROBLEM MP REWA

अभी ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़कर खुश हैं, सरकार को उनके लिए और रोज़गार की व्यवस्था करनी चाहिए...

अखिलेश कुमारी ग्राम गिदुरहा जिला रीवा मध्यप्रदेश से वहां तेंदू पत्ता की तुड़ाई कर रहे लोगों से बात कर रही हैं | वे कह रही हैं कि लॉकडाउन के कारण लोगो के पास और कोई काम नहीं है इसलिए तेंदू पत्ता संग्रहण जीवन यापन के एकमात्र उपाय के रूप में उभरा है और लोग उससे खुश हैं | लोग उनसे कह रहे हैं कि जितनी भी काम कमाई हो पर उससे गुजारा कर लेंगे | वे कह रही हैं कि सरकार को लॉकडाउन में फंसे ग्रामीणों के रोज़गार के लिए और बंदोबस्त करना चाहिए | अखिलेश कुमारी@8878106980

Posted on: May 18, 2020. Tags: LEAF MP REWA TENDU

हमारे गाँव की हरिजन बस्ती में हैंडपंप नहीं है, बहुत दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें...

हीरालाल तिवारी ग्राम सिमरिया पोस्ट नौडिया तहसील मऊगंज जिला रीवा मध्यप्रदेश से बोल रहे हैं कि उनके गाँव में एक हरिजन बस्ती है जिसमे 10 परिवार रहते हैं | पहले वे बगल के स्कूल के हैंडपंप का उपयोग करते थे | अब स्कूल में बाउंड्री बन गयी है और वह पुराना हैंडपंप खराब भी हो गया है | इसलिए वे अधिकारियों से यह अनुरोध करना चाहते हैं कि इन हरिजन परिवारों के लिए एक हैंडपंप खुदवा दिया जाए अभी ये लोग बहुत दूर से पानी लाने को मज़बूर हैं | संपर्क@9229588558 (167290)

Posted on: May 17, 2020. Tags: HANDPUMP REWA WATER PROBLEM

Imapct: पुणे में लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने में बड़ी समस्या हो रही थी, अब राशन मिल गया है...

पुणे (महाराष्ट्र) से नीरज कुमार बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं वे पुणे में काम करते हैं, इस समय वे लगभग 50 मजदूर के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं, नीरज का कहना है कि पैसा नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है, मकान मालिक किराया मांग रहे हैं, बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9604551848.

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »