Road work has not done from 3 months, rainy a head, pls help..

Satyam Patel calling from Dhudki village of Rewa district, Madhyapradesh and says it has been 3 months but road work has not done yet. Villagers say that drain flows into houses, road work should be done immediately otherwise it will be difficult in rainy. You are requested to call C.E.O.@9407068892.

Posted on: Jan 26, 2019. Tags: MP REVA SATYAM PATEL SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में सड़क निर्माण का कार्य तीन माह पहले शुरू हुआ था अब तक कार्य अधूरा पड़ा है...कृपया मदद करें

ग्राम-धुधकी डीहा, वार्ड क्रमांक-17, जिला-रीवां, (मध्य प्रदेश) से अरुण पटेल बता रहे हैं कि गाँव में सड़क निर्माण का कार्य तीन माह पहले शुरू हुआ था |लेकिन इसमें कुछ हुआ नहीं, न तो गिट्टी गिरी और न ही मुरुम गिराई गई, न पाइप लाईन और न ही नाली का निर्माण हुआ ,सभी कुछ अधूरा पड़ा है। सरपंच कहता है कि बजट नहीं है जबकि लगभग 50 घरों के शौचालय निर्माण का पैसा निकलवाकर सरपंच और इंजीनियर आपस में बाँटकर खा गए। गांव में विकास कार्य अधूरा पड़ा है, गांव में पानी भरा है| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद मांग कर रहे हैं की दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:C.E.O.09713571718, जिलाधिकारी@09425147740.

Posted on: Jan 26, 2019. Tags: ARUN PATEL MP REVA SONG VICTIMS REGISTER

एक गरीब किसान और बादल की कहानी...

एक गाँव में एक गरीब किसान रहता था, वह अपने खेत में प्रतिदिन हल चलाता था
बारिश नही होती थी, 4 साल से अकाल की स्थिति थी, फिर भी किसान हल चलाता रहता, किसान को ऐसा करते देख एक दिन बादल ने पूछा, पानी नही गिर रहा, अकाल पड़ा है, तो तुम हल क्यों चला रहे हो, किसान ने जवाब दिया, यदि मै ये काम छोड़ दिया तो वर्षा होने तक हल चलाना भूल जाऊंगा, ऐसा सुनकर बादल सोचा इतने समय तक मै नही बरसूंगा तो मै भी वर्षा करना भूल जाऊंगा फिर सारे बदल इक्कठा हुए और बारिस करने लगे| तात्पर्य ये है, हमें निरंतर अपने काम में लगे रहना चाहिए | दुर्गेश पटेल@7509265773

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: CG DURGESH PATEL SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER

चित्रकार व अच्छे और बुरे व्यक्ति की कहानी-

एक चित्रकार चित्र बनाने के लिए एक अच्छे व्यक्ति की तलाश में भटक रहा था, आखिरकार उसे वह व्यक्ति मिल गया, उसने व्यक्ति का एक सुंदर चित्र बनाया और उसे बाजार में बेचा, जो बहुत अच्छे दाम में बिका, फिर उसने एक बहुत खराब व्यक्ति का चित्र बनाने का सोचा और तलाश कर उसका भी चित्र बनाया, उसे भी बेचा और वह चित्र भी अच्छे दाम में बिका, उसके बाद वह बुरा व्यक्ति चित्रकार के पास पहुंचा और पूछा मेरा चित्र क्यों बनाते हो, मै बुरा हूँ, तब चित्रकार के पूछने पर व्यक्ति जवाब दिया मै बचपन में अच्छा था, लेकिन बड़ा होकर बुरी संगति में रहकर बुरा हो गया इससे यह सीख मिलती है हमें अच्छी संगति करनी चाहिए :
दुर्गेश पटेल@7509265773.

Posted on: Sep 20, 2018. Tags: CG DURGESH PATEL SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact: Got electricity back in our village after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-पखरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अश्वनी कुमार पटेल बता रहे है उनके गांव में कई दिनो से बिजली की समस्या थी, जिसके कारण गाँव के सभी लोगो को बहुत दिक्कतें होती थी, समस्या के निराकरण के लिए गाँव वालों ने कई बार विद्युत् विभाग में और सरपंच के पास आवेदन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 18 मई 2018 को रिकॉर्ड किया, जिसके 13 दिन बाद गाँव में बिजली का सुधार हो गया, जिससे सभी ग्रामवासी खुश हैं और सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से गांव में बिजली की समस्या हल हो गई : अश्वनी कुमार पटेल@6266512292.

Posted on: Sep 19, 2018. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL ELECTRICITY IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »