संगवारी रे कैसे बचाबो परान...वन गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक गीत सुना रहे हैं :
संगवारी रे कैसे बचाबो परान – जंगल के बिना पानी नई बरसही – जंगल के बिना बरसा नई होही – कहां पाबो कुटकी धान भईया गा – जंगल मा मिलथे पूटू और पिहरी सब्जी गजब मिठाथे गा भईया – जंगल के तेंदू भेलवा खाए ले पाचन शक्ति बढाते गा भईया – जंगल ला झिन काटो गा भईया...
Posted on: Feb 12, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वज्रभाटा से छोटे बच्चों के सर्दी खांसी और दांतों का उपचार-
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज पंचायत भेजा, पोस्ट-भानबेड़ा, तहसील-कोरर ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर,(छत्तीसगढ़)में पहुँची है वहां से कन्हैयालाल केवट के साथ में आज नारद सिंह चालकी जुड़े हैं जो स्थानीय इलाके के वनों में पाए जाने वाले वनस्पतियों से उपचार के बारे में बता रहे है उनका कहना है कि वज्रभाटा जिसको कई जगह (भटकटैया) के नाम से भी जाना जाता आने है ये छोटे-छोटे बच्चों के सर्दी खांसी और जिनका दांत में विशेष प्रकार के दर्द होता है उसके लिए भी उपयोगी होता है इसे छोटे बच्चों को ताबीज बनाकर पहनाया जाता है और आग में जलाकर इसके धुआ से दांत के दर्द ठीक हो जाता है:संपर्क नम्बर @9669437292.
Posted on: Jan 22, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
नदी नाला की उफान, बाग़ बगीचों की मुस्कान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
नदी नाला की उफान बाग़ बगीचों की मुस्कान-
था हरा भरा खेत खलिहान-
अब लगता है सुना शमशान-
नदी नाला में तो अब मगरमच्छ दिखता ही नहीं-
पर गाँव शहर में मगरमच्छ की कमी नहीं-
एक ढूंढो तो सैकड़ो मिल जाते है-
सच्चाई कहो तो मारने दौड़ जाते है...
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो की उम्र 65 वर्ष हो गई है लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा,कृपया मदद करें...
ग्राम-बड़ेगौरी, आमापारा, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट को पनकिन उम्र 65, सुखबती उम्र 65, सजरी बाई उम्र 65 बता रही है कि उनकी उम्र 65-वर्ष हो गई लेकिन उनको वृद्धावस्था पेन्शन नहीं मिलता है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो बोलते है कि आज मिलेगा कल मिलेगा लेकिन अभी तक नहीं मिल रहा है उनका कहना है कि मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके वृद्धा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@8120876654, सचिव@9340013212, C.E.O.@8770708980. संपर्क@7587356253.
Posted on: Jan 18, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
देख तो संगी देख तो साथी...कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
देख तो संगी देख तो साथी-
आमा हर कैसन मोरे है-
ओकर संग-संग म-
महुआ हर अपन दांत ला किसोड़े है-
संग-संग में सेमर परसा गलो-
लॉन्ग होके बक बकावत है-
हेमन जम्मो ला देख के-
छार तेंदू मोह मोहात है...
