चम्पारण सत्याग्रह की सौवीं वर्षगाँठ पर आयोजित गांधी फिल्म फैस्टिवल में देखने लोग नहीं आ रहे...

सरकार ने गांधी पर बने फिल्मों को दिखाने के लिए एक फिल्म शो शुरू किया है जो विभिन्न शहरों में जा रहा है जहां गांधी पर बने फिल्मो को एक साथ देखा जा सकता है पर एक अधिकारी कह रहे हैं कि इसके लिए थियेटर में अधिक भीड़ नहीं हो रही है इसे देखने इक्का-दुक्का लोग ही आ रहे हैं. इससे जुड़े साथी बता रहे हैं कि यद्यपि सरकार ने चम्पारण आंदोलन की १०० वीं वर्षगाँठ के अवसर पर यह अच्छी पहल की है पर सरकार के अन्य हिस्से इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं जैसे शिक्षा विभाग को इसमें बच्चों को भेजना चाहिए था. उनका कहना है कि गाँधी जी जब बिहार आये थे तो उन्होंने किसानों की मदद की थी और इन फिल्मों में यह देखे कि कैसे गाँधी ने बिना हथियार के ब्रिटिश शाशन को भारत से हटाया था| सुनील कुमार@9308571702.

Posted on: May 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार, इंदरावती हर पखारय तोरे पईयां...छत्तीसगढ़ी गीत -

सुनील कुमार डॉ नरेन्द्र देव वर्मा की छत्तीसगढ़ी रचना को सुना रहे है:
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार-
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां-
महूं विनती करव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
(अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार-
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां-
महूं विनती करव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया...

Posted on: May 22, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सजना से पूछे बुद्धन के मतारी...भोजपुरी गीत -

मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार जी विभाकर तिवारी और साथियों के साथ एक भोजपुरी गीत सुना रहे है :
सजना से पूछे बुद्धन के मतारी-
सजन तानी सुनला बात पोछातानी-
कईसन अश्लील गीत दुअरा में बाजे-
अईसन-अईसन गीत हमरा टीको न छाजे-
गीत बारे गावत कि देत बारे गारी-
बड़ा शौक़ीन बने कैसेट बनवाले-
गुड्डू बिजली रानी के कैसेट बनावेला-
सुनेलि तोर बहिनी सुनेलि तोर महतारी-
सजना से पूछे बुद्धन के मतारी... सुनील कुमार@9308571702

Posted on: May 21, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

भात इकाई भात, भात इकाई भात, भात दुनु दाल...चावल पर कविता -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार एक कविता सुना रहे है :
भात इकाई भात, भात इकाई भात, भात दुनु दाल-
भात तिया तरकारी, भात चौका चटनी-
भात पचे पापड़, भात छके छाच-
भात सते सतुआ, भात अठे आचार-
भात नवा निमकी, भात दहाई दही-
और सब भोजन सही...

Posted on: May 20, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

ये फैसले का वक्त है, तू आ कदम मिला...संघर्ष गीत -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से विभाकर तिवारी एक क्रान्ति गीत सुना रहे हैं :
ये फैसले का वक्त है, तू आ कदम मिला-
ये इम्तहान सत्य है तू आ कदम मिला-
हर दिशा से भोर से सूरज निकल रहे-
आसमा में लाल फरेरे मचल रहे-
मुक्ति कारवां से कारवान मिल रहे – तू बोल किसके साथ है तू आ जरा बता – ये फैसले का वक्त...
कैद में पड़ी हुई जमी बुला रही
खींचती हुई ये मशीने बुला रही
ये जंग इन्कलाब है, तू आ लहू मिला
ये फैसले का वक्त...
गा रही अँधेरी रात में दिए की लौ
इस जहाँ से अंधकार को समेट दो
हर ओर जिंदगी की रौशनी बिखेर दो
ये जिंदगी का गीत है जिन्दा लबों से गा
ये फैसले का वक्त है, तू आ कदम मिला...

Posted on: May 19, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »