Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद छात्रावास खुल गया है....
ग्राम-धुम्मा, पोस्ट बघउ, तहसील-चीरहट, जिला-सीधी मध्यप्रदेश से अश्वनी कुमार पटेल बता रहे है कि वे रीवा में पढाई करते है और छात्रावास बंद था | छात्रावास खुल नहीं रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 25 दिन पहले एक संदेश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 8 मार्च को छात्रावास खुल गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@9890148101 Id (185298)
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL IMPACT STORY
चुटकुला
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट श्रोता अनमोल कुमार चंद्राकर एक चुटकुला सुना रहे हैं|
घर में चोरी हुई थी इसलिये कुत्ता पाला था लेकिन कुत्ता ही चोरी हो गया|
अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|(AR)
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG CHUTKULA NAYA RAIPUR
तुमको देखा तो ये खयाल आया...गीत-
सीजीनेट श्रोता आयुष कुमार जो छत्तीसगढ़ से हैं, एक गीत सुना रहे हैं, गीत के बोल हैं, ” तुमको देखा तो ये खयाल आया ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: AYUSH KUMAR CG SONG
छात्रावास नहीं खुलने से परेशान दृष्टिबाधित छात्र...
ग्राम-धुमा, पोस्ट-बगहूँ, तहसील-चुरहट, जिला-सीधी, मध्यप्रदेश से अश्वनी कुमार पटेल जो दृष्टिबाधित हैं, कक्षा 12वी के छात्र हैं, बता रहे हैं कि वे रीवा जिले में अध्यनरत हैं| उनका छात्रावास नहीं खुला है और घर से स्कूल दूर है| अभी तक उनकी पढाई नहीं हुई है| छात्रावास खुलने के लिये आदेश आ चुका है लेकिन शिक्षको का कहना है कि ये आदेश उनके लिये नहीं है आदिवासियों के लिये है| उनके परीक्षा का समय आ चुका है जिसके लिये राईटर की आवश्यकता होती है| लेकिन छात्रावास नहीं खुलने के कारण काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं दिये नंबरो पर बात कर जानकारी लेकर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098148101. शिक्षक@9039383086. सचिव@9425185388, पूर्व प्राचार्य@9424354975. (185298)
Posted on: Mar 11, 2021. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL MP PROBLEM REWA
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज...गीत-
सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से एक गीत सुना रहे हैं:
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज-
देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई-
और ज्ञान की किरणें सारी दुनिया में फैलाई-
लोभ मोह के भ्रम से सारे जग को मुक्त कराया-
भ्रात भावना का प्रकाश सारे जग में फैलाया-
अगणित बार बचायी जिसने, मानवता की लाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...
