करा परछन की तैयारी, राम गमना लैके आये गाइन...रीवा से बघेली परछनी गीत

बहनी दरबार जिला रीवा मध्यप्रदेश से सियाबती बघेली परछन गीत सुना रही हैं :
करा परछन की तैयारी, राम गमना लैके आये गाइन-
भितरे से निकलै माता कौशल्या, कंचन आरती सजावै, राम धन नव लैके आय गएँ – हंसी हंसी पूछै माता कौसिल्या, कैसी ललन सासु रारी, राम गवना लैके आय गए-
का दिहिन सारिन का दिहिन सरहज, का दिहिन सास तुम्हारी-
राम गवना लैके आ गए, कंघी दिहिन सारी सीसा दिहिन सरहज-
सास दिहिन राजकुमारी राम गवना लैके आये गायन...
मोबाईल नंबर@8827389351

Posted on: May 24, 2020. Tags: MP PARCHHANI REWA SONG

कोरेन्टाइन में खाने की कोई व्यवस्था नहीं, हैंडपंप भी छूने नहीं देते, कोरोना हो जाएगा बोलते हैं...

ग्राम उपरवार, ब्लॉक जबा, जिला रीवा मध्यप्रदेश से शेषमणि चर्मकार बता रहे है मै गरीब परिवार से हूँ मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं है पीथमपुर जिला धार मध्यप्रदेश में काम करने गया था वहां से किसी तरह पैदल और फिर बस से घर पहुंचा हूँ पर अभी मुझे कोरनटाइम में रखा गया है | वंहा से आने के बाद यहां हम 10 लोगों एक  स्कूल में रखा गया है जंहा खाना पीना की कोई सुबिधा नहीं है मेरे घर से खाना पहुँचाने आते हैं तो हम किसी तरह ज़िंदा हैं | यंहा तक कि लोग मुझे हैंड पंप की पानी तक भी नहीं पीने देते है बोल रहे है हैंड पंप छूने से कोरोना माहमारी फ़ैल जायेगी जिससे मै और अधिक परेशान हूँ प्लीज समस्त सीजीनेट के साथी मेरी मदद करें ताकि मुझे खाना और पानी की दिक्कत न हो  मेरा मोबाईल नंबर@8516021109. गाँव के सचिव@9109481198 [168092]

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA

गाँव में काम नहीं मिल रहा, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो को भी काम के लिये रीवा जाना पड़ रहा है...

ग्राम-छपरिया, पंचायत-मदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजू आदिवासी बता रही हैं कि लॉकडाउन में उनके गाँव में किसी के पास काम नहीं है, कल एक ठेकेदार आया था जो गाँव के बच्चो को भी जो 18 साल से कम हैं उन्हें काम कराने के लिये यहां से 90 किलोमीटर दूर रीवा ले गया है, वे सीजीनेट के माध्यम से अपील कर रहे हैं कि गांव में काम की व्यवस्था किया जाये, जिससे लोग जीवन यापन कर सकें, यहां लोगों को काम की सख्त ज़रुरत है : संपर्क नंबर@6264496519. (168298)

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SANJU ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: हैंडपंप खराब था पीने के पानी की समस्या हो रही थी, अब बन गया मिल रहा है पानी...

पिपरिया टोला, ग्राम-दर्रहा, पोस्ट-मदरी, थाना-पनमार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अक्षयलाल आदिवासी (अर्चना आदिवासी) गाँव में पानी की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी कमलेश कुमारी बता रही हैं गाँव में पानी की समस्या है, लोग नदी से पानी उपयोग करते हैं, निवासी राजेंद्र का कहना है, हैण्डपंप बंद है, नदी का पानी उपयोग करने से बीमार पड़ते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया| और सन्देश भेजने के कुछ दिन बाद उनका हैंडपंप बन गया वे सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9522117916.

Posted on: May 24, 2020. Tags: IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER WATTER

राशन कार्ड नही होने से राशन नहीं मिल रहा, लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत समस्या हो रही...

ग्राम-चाँद, पोस्ट-कोनी, थाना अतरैला, तहसील-जवा जिला-रीवा मध्यप्रदेश से अरविन्द यादव बता रहे है कि उनके पास राशन कार्ड न होने से खाने की बहुत दिक्कत हो रही है लॉकडाउन के कारण बाहर काम करने भी नहीं जा सकते है सब लोग घर है वे भूमिहीन है उनके पास जमीन भी नहीं है | राशन खरीदने के लिए पैसे भी नहीं है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9327423069. (167625)

Posted on: May 23, 2020. Tags: ARVIND YADAV CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »