समय का सदुपयोग का नाम ही जीवन है...कहानी-
सुरेश कुमार बड़वानी (मध्यप्रदेश) से एक कहानी सुना रहें है, समय का सदुपयोग के
समय का नाम ही जीवन है | हर उन्नतशील और बुद्धिमान मनुष्य की मूलभूत समय जैसे सम्पदा का भंडार भरा होते हुए भी जो विनिमय प्रधान ज्ञान तथा लोक हित को नहीं पा सकते उनसे अधिक अज्ञान किसे कह सकते है|समय अमूल्य है समय को जिसने बिना सोचे समझे खर्च दिया वह जीवन पूंजी भी यु ही गवा देता है| समय ही जीवन है,समय ही उत्कर्ष है, समय ही स्वंतन्त्रता की चढ़ दौड़ का सोपान है |समय का सदुपयोग करिए यह अमूल्य है, समय जो गीजर गया फिर न मिलेगा |आलस्य में समय गवाने वाले पूर्व बदी के द्वारा उलटे रस्ते तैयार करते है| कहते है खाली दिमाग सैतान का घर| समय ही जीवन की परिभाषा है ,क्योकि समय से ही जीवन बनता है|
Posted on: Jun 04, 2022. Tags: BADWANI MP STORY SURESH KUMAR
एक सोलर पम्प से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, पानी के लिये झगड़ा होता है...
ग्राम पंचायत-करंगाली, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल कुमार पोडियाम बता रहे हैं, गांव में एक सोलर पंप लगा है, जिसमे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, पानी के लिये लड़ाई झगड़ा होता है, लोगो को परेशान होना पड़ता है| गाँव के लोगो ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुये एक और पंप लगवाने के लिये आवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये निवासी अनिल कुमार सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्सक कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PAMP PROBLEM SOLAR
हमारे गांव में जमीन का सीमांकन नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मुरकोल, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामधनी सिंह पोरते बता रहे हैं उनके गांव में एक महीनें पहले जन समस्या निवारण का शिविर लगया गया था जिसमें पंचायत सचिव के माध्यम से एक आवेदन समसान भूमि का सीमांकन संबंधित दिया गया है| समसान भूमि सेटलमेंट रेकार्ड में गोंड जाति के नाम में दर्ज है| जिसका खसरा नंबर 831 व 832 है, इसका आवेदन सीमाकंन कर के गोंड समाज को शुकुद करने के लिए दिया गया था| परन्तु अभी तक सीमाकंन कर के शुकुद नहीं किया गया है| इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर| SDM@9589309993, CEO@9406128383, सर7354414218, सचिव@9340189809, पटवारी@8815649212, संपर्क नंबर@9669208515.
Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BALRAMPUR CG LAND PROBLEM WADRFNAGR
गांव में 4-5 साल से रोजगार काम नहीं खुल रहा है, कृपया मदद करें-
अमृतलाल यादव, ग्राम पंचायत-जोलगी, वार्ड क्रमांक 01, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) बता रहे हैं उनके गांव में 4-5 साल से गांव में रोजगार काम नहीं खुल रहा है| लोग बहुत परेशान हैं, कोई भी शासन का लाभ नहीं मिल रहा है| उनका कहना है की गांव में कोई भी पंचायत के तरफ से काम चालू किया जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9977741285.
Posted on: Jun 02, 2022. Tags: BHARTPUR CG EMPLOYMENT KORIYA PROBLEM
IMPACT: सीजीनेट में रेकॉर्ड करने के पश्चात् ट्रांसफार्मर लग चुका है...
ग्राम-सिवनी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश)से गयानी श्रीवास जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि, मेरे गाँव में बिजली के लिए ट्रांसफारर्मर नहीं था इस कारण सीजी नेट में सन्देस रिकार्ड करवाया था| सन्देस रिकार्ड के 12 दिन बाद ही ट्रांसफार्मर लग चुका है व बिजली भी मिलने लगी है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है| संपर्क नंबर@6256136201.
