कारपेंटर लेबर का काम करता हूँ, लॉक डाउन के कारण राशन की बहुत दिक्कत हो रही है, प्लीज मदद करें...

पांडुरंग चाल, संतोष भवन, बलईपारा, नाला सुपाड़ा ईस्ट, पालघर महाराष्ट्र से अजीत विश्वकर्मा बता रहे हैं मै उत्तर प्रदेश के रहने वाला हूँ कारपेंटर लेबर का काम करता हूँ | लॉक डाउन में फंसा हूँ , वर्तमान में मुझे राशन की बहुत दिक्कत हो रही है |इसलिए सीजीनेट सुनने से मदद की अपील कर रहें हैं | सम्पर्क नंबर@ 9372538706 [168218]

Posted on: May 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH AJEET VISAVKARMA PALGHAR SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : बेटा बीमार है, बिस्तर पर है, घर मे कमाने वाले कोई नहीं हैं, कृपया मेरी मदद करें...

थाटे बस्ती लोहगांव पुणे से शीला मद्रे  बता रही है हमारे  घर मे कमाने वाले कोई  नहीं  हैं ,दो बच्चों सहित हम तीन लोग हैं ,बेटा बीमार है, बिस्तर पर है | लॉक डाउन के कारण खाने की बहुत दिक्कत हो रही इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील है कि  कृपया मेरी मदद करें | संपर्क नंबर 8308805579 [167520]

Posted on: May 29, 2020. Tags: CORONA LOHGANV MH PROBLEM SILA MADRI PUNE SONG VICTIMS REGISTER

गुजरात से वापस आए हैं आंधी में घर टूट गया, खाने को कुछ भी नहीं है कृपया मदद कीजिए...

मैं अर्चना देवी यादव ग्राम फुलमजरा पोस्ट कोनी जिला रीवा मध्यप्रदेश से बोल रही हूँ | हम लोग गुजरात में काम करते थे और अपना और अपने बूढ़े सास ससुर का पेट पालते थे | अब गुजरात में काम बंद हो गया है तो गाँव वापस आये है और फिर आंधी तूफ़ान आ गया और हम लोगों का घर भी टूट गया है पर यहाँ बहिनी दरबार से कुछ मदद मिली थी उसके बाद बच्चे भूखे हैं | मेरे दो बच्चे हैं और तीसरा पेट में है | यहाँ आंगनवाड़ी कहाँ है कुछ भी पता नहीं है | हमें गैस की भी मदद चाहिए | मैं आप सभी से हाथ जोड़कर मदद करती हूँ कि हम लोगों की मदद कीजिए जिससे काम मिलने तक हम लोग जीवित रह सकें | अर्चना देवी यादव@9558033040

Posted on: May 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM FOOD MP REWA

दिल्ली : परिवार में 6 लोग है, खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...

राधा हलदर मुर्शिदाबाद बंगाल की रहने वाली है, अभी वो एस 92 सुन्दर ब्लॉक, शकरपुर दिल्ली 92 में अपने परिवार के साथ रहती है उनके परिवार में 6 लोग है | लॉकडाउन में फंसे है खाने को राशन नहीं है | इससे पहले भी दो बार सन्देश रिकॉर्ड किये थे लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7827599069.  (168201)

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI RADHA HALDAR SONG VICTIMS REGISTER

नोएडा : खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करे...

जयसिंह फतेहपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले है अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव गली नम्बर-4 में अपने परिवार के साथ रहते है, उनके परिवार में 6 लोग है | बोल रहे है कि 10 दिन से शिकायत कर रहे है लेकिन उनको अभी तक कोई मदद नहीं मिली है बहुत परेशान है | उनके पास राशन नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है | सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9654202803. (168203)

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAISINGH NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »