वृद्धा पेंशन के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

नवापारा, ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा बाई बता रही हैं| उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है| उनकी उम्र 60 से ऊपर हो चुकी है| पंचायत में आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| उनका कहना है, सरकार की योजना है| सबको मिलता है| तो मुझे भी मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9425582003, सचिव@9926125395, सरपंच@7397682443. संपर्क नंबर@9098841010.

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PENSION PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

2017 में वन विभाग में काम किये थे, काम का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-नेवारी बहरा, पंचायत-कटकोना, तहसील, ब्लाक-खड़गवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से राम कुमार बता रहे हैं| उन्होंने 2017 में वन विभाग में 39 दिन काम किया था| उनके साथ जगतपाल सिंग 4 दिन, राजकुमारी 5 दिन, कौशिल्या 04 दिन काम किये हैं| जिसका पैसा आज तक नहीं मिला है| आवेदन करने पर अधिकारी गुमराह कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : राम कुमार@7489574020. डिप्टी रेंजर@8461055114, फारेस्ट गार्ड@8770561193, 9993846498.

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : अधिकारियों ने कारवाही करते हुये नया सचिव नियुक्त किया...

ग्राम-लावाहोरी, पंचायत-खजरा, जनपद-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गुंजन यादव बता रहे हैं| सचिव द्वारा सरपंच का सील बनाकर, सरपंच के बिना जानकारी के सारे काम कर रहा था| योजना के पैसे का गबन कर रहा था| जिसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों के पास किया| लेकिन कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को 11 जून 2018 को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 19 जून को कारवाही हो गई| अब नया सचिब दे दिया गया है| इसलिये वे सीजीनेट सभी श्रोताओं और जिन अधिकारियों ने उनकी मदद की सभी को धन्यवाद दे रहे हैं | गुंजन यादव@6269969554.

Posted on: Jun 28, 2019. Tags: CG GUNJAN YADAV IMPACT STORY KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये...गीत-

हल्दीबाड़ी, चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से ऋचा सूर एक कविता सुना रहे हैं :
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये-
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये-
खाके पीके, मोटे हो के चोर बैठे रेल में-
चोरो वाला डब्बा कट के पहुंचा सीधा जेल में-
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये-
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये...

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: CG KORIYA POEM RICHA SUR SONG VICTIMS REGISTER

पंछी का पर क़तर के कहते हैं, उडके दिखाओ...गीत-

चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गोपाल सूर एक संगीतमय गीत सुना रहे हैं :
पंछी का पर क़तर के कहते हैं, उडके दिखाओ-
जुवां काट के दुनिया वाले, कहते हैं तुम गाओ-
रोना चाहे रोना पाये दिल कितना मजबूर है-
किसे पता है कौन बताये किसे क्या मंजूर है-
लेके के आचल के तले, मुझको वरदान दिया-
मैंने देखा वही माँ ने जो ज्ञान दिया...

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: CG GOPAL SUR KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »