हैण्डपंप खराब है, सुधार के लिए आवेदन करने पर कारवाही नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-जोलगी, पोस्ट-रामगढ़, तह्सील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से आनंद प्रसाद यादव बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 यादव पारा में हैण्डपंप खराब है| जिससे लोगों को पानी की दिक्कत होती है| उन्हें 1 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाना पड़ता है| उन्होंने समस्या को हल कराने के लिये संबंधित कार्यालय में आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करे: PHE विभाग SDO@9993786817, इंजीनियर@9424258483, 9575625342, मकैनिक टेकाम@9753841687, 7909676751. संपर्क नंबर@9826545975.

Posted on: Mar 10, 2019. Tags: ANAND PRASD YADAV CG KORIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

हमारे पारा में पानी की समस्या है, हैण्डपंप का गंदा पानी पीते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-सेमरिया, पंचायत-इकजाम, विकासखण्ड-सोनहर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से भागवत प्रसाद बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, वे 1 किलोमीटर दूर हैण्डपंप से पानी लाते हैं| जो गंदा रहता है, लेकिन फिर भी वे मजबूरी में उस पानी का उपयोग करते हैं| पारा में 5 घर हैं जो समस्या से जूझ रहे हैं| समस्या को हल करने के लिये उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई काम नही हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9424195007, सचिव@9424267672. संपर्क नंबर@8461856852.

Posted on: Mar 06, 2019. Tags: BHAGWAT PRASAD CG KORIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम...देवी गीत-

ग्राम पंचायत-सेमरिया, विकासखण्ड-सोनहर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से जयंती आयाम अपने सांथी के सांथ एक गीत सुना रही हैं :
निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम-
फुल अड़ उल्ह्वा सजाईब ऐ मोरी मईया-
निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम-
अरे गंगा जी की पनिया से पौऊंवा पखारी ले हम-
ललकी चरनिया गनाइब रे मोरी मईया-
निमिया की गछिया पर मंदिर बनाई ले हम...

Posted on: Feb 25, 2019. Tags: CG JAYANTI AYAM KORIYA SONG SONHAR VICTIMS REGISTER

Impact : बिजली ट्रांसफार्मर 2017 में चोरी हुआ था, रिकॉर्ड करने के समस्या हल हो गया...

मोहारीपारा, पंचायत-बेलबहरा वार्ड 7, तहसील-खडगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली लगा था और लगने के बाद बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था 2017 में उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन भी किये थे| धरना प्रदर्शन भी किये थे पर कोई सुन नहीं रहे थे तो उन्होंने 4-5 महिना पहले सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये| जिसके बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से बिजली का ट्रांसफार्मर लग गया है और वे लोग खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और बिजली विभाग के अधिकारियो को धन्यवाद रहे है|जिन्होंने उनकी मदद की...

Posted on: Feb 12, 2019. Tags: CG IMPACT KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो, रेला रे रेला, रे रे लोयो...रेला गीत-

ग्राम-बासला, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रंजना कोरी और बिमला कोरेटी एक रेला गीत सुना रहे हैं :

रे रे लोयो, रेला रे रेला, रे रे लोयो- रे रे लोयो, रेला रे रेला, रे रे लोयो- इयोरा बोरा, हेलो मरमा रो- क्योर बरबाला हेलो दुल्ली ले...

Posted on: Nov 02, 2018. Tags: CG KANKER KORI RANJNA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »