स्वास्थ्य स्वर : चोट लगने या हड्डी टूटने पर गुड़ और हल्दी के प्रयोग से घरेलू उपचार-

ग्राम-पिपरिया इमालाई, पोस्ट-उल्दन, तहसील-बंडा, जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली चोट लगने और हड्डी टूटने पर गुड़ और हल्दी के प्रयोग से एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक साल पुराना गुड एक चम्मच और पीसी हल्दी एक चम्मच दोनो को डेढ़ कप पानी में उबालें और जब उबलकर आधा कप पानी शेष बचे तो थोड़ा सा घी डालकर पानी को गुनगुना कर सेवन करने से घाव ठीक और दर्द में आराम मिल सकता है, एक महीने तक दवा का प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अनंतराम श्रीमाली@8462970635.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI BANDA HEALTH MP SAGAR SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: बिच्छू के काटने पर बचने का घरेलू उपाय

जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से अनंतराम श्रीमाली बरसात के मौसम में बिच्छू के काटने से शरीर में विष के प्रभाव को कम करने की एक औषधि (घरेलू उपचार) बता रहे है, वे कह रहे हैं कि जिस जगह बिच्छू काटता है उस जगह अपामार्ग की जड़ (लट जीरा की जड़) को पीसकर उस स्थान पर लगा दो ,पाँच ग्राम सेंधा नमक (लाहोरी नमक) 25 ग्राम पानी में घोल कर सलाई द्वारा, जिसको बिच्छू ने काटा है उसकी आँख में सलाई से डाल दे विष उतर जायेगा, दो ग्राम नमक और दस ग्राम पानी का घोल बना कर आंख में डालने से भी विष उतर जायेगा, कोई भी बिच्छु का विष हो. संपर्क@8462970635.

Posted on: Sep 06, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH MP SAGAR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में शौचालय निर्माण का काम अधूरा, दूर खुले में जाकर शौच करते हैं, जगह नहीं मिलती...

पीपरपारा, ग्राम पंचायत-नरोला, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अनीसा और बुधनी बता रहे हैं, कि उनके गांव के पीपरपारा वार्ड क्रमांक 14-15 में शौचालय निर्माण का काम शुरू किया गया, लेकिन पूरा नही किया गया है, गांव के कई लोगो के शौचालय की ऐसी स्थिति है कि लोगो को दूर जाकर खुले में शौच करना पड़ता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण कार्य पूरा कराने में मदद करें : सरपंच@9009953874, सचिव@9009919083, CEO@9165689001, SDM@9165493212. कमान सिंह@9754686561, 9669467365.

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: CHHATTISGARH OK SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE SURAJPUR TOILET VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : अमलतास के फल से गले के सूजन और दर्द का घरेलू उपचार-

ग्राम-पिपरिया इल्लाई, पोस्ट-उल्दन, तहसील-बंडा, जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली गले में होने वाले सूजन और दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अमलतास के वृक्ष का फल लम्बी डंडी के तरह होता है, उसके फल को डेढ़ इंच लम्बा टुकड़ा काटकर उसे कुचल ले और तीन कप पानी में उबालें, जब पानी एक कप रह जाए तब उसे ठण्डा कर गरारा करे, इससे गले के दर्द में आराम मिल सकता है, लगातार प्रयोग करने से सूजन ठीक हो सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अनंतराम श्रीमाली@9179607522.

Posted on: Aug 17, 2018. Tags: ANANTRAM SHREEMALI MADHY PRADESH SAGAR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

Impact: Our handpump got repaired week after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-जजावल, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 2 का हैण्डपम्प ख़राब था उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच के पास शिकायत किया था लेकिन वो कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और लोग बहुत परेशान थे उनको दूर से पानी लाना पड़ रहा था जिसमे बहुत समय लग जाता था और वो पानी भी गंदा था तो उसके बाद उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था तो सीजीनेट के साथियों की मदद से उसके एक हफ्ते बाद हैण्डपम्प को बना दिया गया | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और P.H.E. के अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. सुखसागर सिंह पावले@9669383380.

Posted on: Aug 08, 2018. Tags: CG HANDPUMP IMPACT SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »