आजा तिसर खेलय खेलय मोरे अंगना...सोहर गीत-
दोंदर, कालोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक सोहर गीत सुना रही हैं:
बेटा खेलय खेलय कासी जा दूसरा बनारस हो-
आजा तिसर खेलयें खेलयें मोरे अंगना-
चौंथय मोरे अंचले नीहो-
आजा मोरे फुलए पऊँति ता गजरा गुहौतों हो-
शिवशंकर के गले पाहिनउतियूं-
मगन कुछू मगतियूं हो...(AR)
Posted on: Jun 21, 2022. Tags: MP REWA SHIYAWATI SOHAR SONG
गांव में रोड खराब है, लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष कुमार बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, तीन सौ घर की बस्ती है लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, मेन रोड से सड़क की दूरी 1 किलोमीटर है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8269736942, परियोजना अधिकारी@9993537264.
Posted on: Jun 16, 2022. Tags: CHHATAINI MP PROBLEM REWA ROAD
नशा मुक्ति गीत: नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी...गीत
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बर्जेश कुमार नशा मुक्ति को लेकर एक गीत सुना रहे है:-
नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी-
नशा में डर है, नशा जहर है, जीते जी मर जाना की, होगी बड़ी ख़राबी-
रोना फ़िर ना भैया, पागल फ़िरोगे तुम बाज़ार में-
भूखे रहेंगे बच्चें, जिद रहेगी इंतजार में-
बिकेगा गहना अब क्या कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी-
बीड़ी ना पिना साथी, जलेगा कलेजा बातों बात में-
आतो में होंगा अल्सर, नींद ना होगी रातों, रात में-
नशा न करना मान लो कहना, प्यारे भाईयो बहनों की, होगी बड़ी ख़राबी...
Posted on: Jun 13, 2022. Tags: MP NASHA MUKTI REWA SONG
एक विशाल भव्य मंदिर
ग्राम-दादर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय सिंह बघेल बता रहे हैं कि दादर से 15 किलोमीटर दूर एक विशाल और भव्य मंदिर है| इस मंदिर के दर्शन करने दर्शनार्थी दूर -दूर से आते हैं| इस मंदिर की काफी महत्व है| लोग अपनी-अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने, माथा टेकने आते हैं| अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@7974586039.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: ANCIENT MP REWA TEMPLE
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-
ग्राम पंचायत-अदवा, पोस्ट-ऊसरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बात कर रहे हैं उनके गांव गांव में हैंडपंप की बहुत समस्या थी| गांव के लोगों को पानी के लिए दूर से लाना पड़ता था| बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| फिर उन्होनें एक महीने पहले सीजीनेट में अपना सन्देश रिकार्ड किये| 6/01/2022 को हैंडपंप खराब था बन गया| इसके लिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8357998546.
