कानपुर का RTI टी स्टॉल इस बारे में जागरूकता, उसे इस्तेमाल करने की जानकारी देता है...

RTI टी स्टॉल कानपुर के एक छोटे से गांव में स्थित है, जिसमे लोगो को RTI से संबंधित जानकारी दी जाती है ये .बिलकुल निःशुल्क है वे लोग जो मजदूर हैं, किसान हैं, ग्रामीण वर्ग से आते है ऐसी महिलाएं जिनको अपने अधिकार की जानकारी नही है, आये दिन सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, रिश्वत भी देनी पड़ता है, ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए वे RTI का उपयोग करना बताते हैं, ये पिछले 5 साल से कार्य कर रहा हैं अभी तक इलाहबाद, लख़नऊ, कन्नौज, झांसी आदि कई जगहों के लोग इसका लाभ ले चुके हैं, RTI का प्रयोग कर देश से भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क: के एम भाई@8756011826

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान...पंचायत चुनाव पर कविता

कानपुर, उत्तर प्रदेश से के.एम. भाई राज्य में चल रहे पंचायत चुनावों के सन्दर्भ में एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
ये मन भी ले लो, दौलत भी ले लो-
चाहे दे दो मुझे सारी गाली-
पर एक बार के लिए मुझे बना दो प्रधान-
वो घूसखोर और धोखेबाज-
मुर्गा भी खा लो, दारू भी पी लो-
चाहे ले लो बकरा-बिरयानी-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान-
वो लम्पट और बेईमान-
गुटखा भी खा लो, बीड़ी भी सुलगा लो-
चाहे ले लो सारी दुकान-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान-
वो भ्रष्टाचारी और लूटखान-
गोली भी चलवा लो, दंगा भी करवा लो-
चाहे करवा लो काला बाजारी-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान
वो लयमार और तिकड़मखान-
झाड़ू भी लगवा लो, कूड़ा भी बिनवा लो-
चाहे करवा लो पैरों का सम्मान-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान-
वो चापलूस और चमचाखान-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान-
पर एक बार के लिए, मुझे बना दो प्रधान...

Posted on: Jun 07, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

हर गली हर चौराहा ख़ुद से पूछता है, क्या तुम्हारे मुल्क में भी मजदूर बिकता है...कविता

जिला-कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के.एम भाई मजदूर दिवस पर एक कविता सुना रहे है:
हर गली हर चौराहा ख़ुद से पूछता है-
क्या तुम्हारे मुल्क में भी मजदूर बिकता है-
तुम्हारे मुल्क में रोटी इतनी सस्ती क्यों,
कि थाली का जूठन हमारे पेट का निवाला बनता है-
साहब और मजदूर का भी ये कैसा अटूट रिश्ता है-
कि महलों के बीच हमारा बच्चा भूखा मरता है-
हर गली हर चौराहा ख़ुद से पूछता है...

Posted on: May 03, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

न कभी गाँधी मरता है, न कभी राम...कविता -

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई आज के हालात में धर्म से सम्बंधित एक कविता सुना रहे है:
राजनीति की आंच में-
झुलसता लोकतंत्र-
न कभी गाँधी मरता है-
न कभी राम-
बस मेरा शहर-
यूँ ही जलता है-
कल ही मैंने धर्म को मारा था-
पर ये क्या-
कमबख्त आज फिर पैदा हो गया-
कल ही मैंने राख बटोरी थी
पर ये क्या-
आज फिर मेरा घर जल गया-
ये आग भी बड़ी जालिम है-
जरा सी आंच में ही-
भड़क जाती है-
धुंआ कहीं और उठता है-
और दुनिया मेरी उजडती है-
लोकतंत्र भी बड़ा अभागा है-
महान होकर भी-
महान नहीं बन पाता-
मुक्त होकर भी-
दासता का जीवन बिताता...

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

ट्रांसफार्मर के लिए 3 साल पहले अप्लाई किया था अधिकारी 1 लाख रू घूस मांगते हैं, नहीं लगा है...

ग्राम-बजराहपूर्वा, पंचायत-मालो, विकासखंड-चौबेपुर, जिला-कानपुर (उप्र) से KM भाई के साथ में राजेंद्र सिंह बता रहे है कि उन्होने 2014 में नए विद्युत ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था J.E. द्वारा 1 लाख रूपये घूस माँगा| लेकिन घूस न देने की वजह से आज तक इनका काम नहीं हुआ| इसके लिए इन्होने उच्च अधिकारियों के पास शिकायत किया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर मदद का अनुरोध करें : चौबेपुर E.E.@9415909006, विद्युत वितरण खंड आगरा M.D.@5622605699, 5622601316, C.E.@9412748019, उर्जा मंत्री@01123717474. KM भाई@8756011826.

Posted on: Nov 04, 2017. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »