हमारे पारा में नलकूप नहीं है, अभी दूर कुएं से पानी लेकर आते है, गर्मी में कुआं भी सुख जाता है...
ग्राम-कछारपारा, पंचायत-दोनपारा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उर्मिला सिंह आयाम बता रही है गाँव में नलकूप नहीं महिलाएं अभी आधे किलोमीटर दूर से कुएं से पानी लेकर आती है. खासकर वार्ड 2 के 10-12 परिवारों के 50-60 लोगों को समस्या का सामना करना पढ़ रहा है| गर्मी के दिनों में कुआं भी सुख जाता है. इस संदर्भ में ग्राम सभा में लिखवाया है, सरपंच सचिव को भी बोलते रहते है वो भी नही सुनते अभी बहुत समस्या है. कृपया नलकूप लगवाने में सहयोग दे. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा फ़ोन लगाकर दबाव बनाए: P.H.E@9425254247, सरपंच@9753749639, सचिव@8463022072,
Posted on: Apr 09, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
हम 100 लोगों के लिए गाँव में कोई हैंडपंप नहीं है, आधे किलोमीटर दूर कुंए से पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम पंचायत-बोंगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से परमेश्वर सोनवानी, बता रहे है कि गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में हैंडपंप नहीं है, जिससे यहाँ रहने वाले 10 परिवार के 100 लोगों को पीने के पानी की समस्या हो रही है. फ़िलहाल कुंए से पानी ला रहे है जो आधा किलोमीटर दूरी पर है| इस समस्या के समाधान के लिए विधायक राम सेवक पैकरा जो कि गृहमंत्री भी है उनकों आवेदन दे चुके है परन्तु समस्या का समाधान नही हो रहा है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि गाँव में हैंडपंप लगवाने वाले मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: P.H.E@8120171919, विधायक@9926955054, पंचायत सचिव@9756116487. परमेश्वर@8819996590.
Posted on: Apr 05, 2018. Tags: GEETA TEKAM
पति की मौत के २ साल हो गए, घर में कोई कमाने वाला नही, अगर पेंशन मिल जाये तो मदद होगी...
ग्राम पंचायत-सौतार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती
जो कि एक विधवा महिला है बता रही है कि उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है, बार बार सरपंच सचिव को बोला है, कागज़ भी जमा कर दिए सचिव को लेकिन अभी तक पेंशन नहीं मिला है, पति की मौत के २ साल हो गए, घर में कोई कमाने वाला नही है, अगर विधवा पेंशन मिल जाये तो, गुजर बसर करने में सहयोग मिलेगा, सीजीनेट के श्रोताओं से अनुरोध है कि, कृपया सम्बंधित अधिकारियो को फ़ोन लगाकर अवगत कराये ताकि गरीब विधवा को पेंशन का लाभ मिल सके. C.E.O@9977707988, सचिव@7692876138, सरपंच@9977707988. ग्रामीण संपर्क@8435180976.
Posted on: Apr 01, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
चोला ला लईजे यमराजा बचाने वाला कोई नईयय गा...सरगुजिहा भजन
ग्राम पंचायत-चंद्रैली, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बालादेवी एक सरगुजिहा भजन गीत सुना रहे हैं :
चोला ला लईजे यमराजा बचाने वाला कोई नईयय गा-
कोढ़ी कहे सब दिन कोढ़े सब दिन खपटे मोला-
एक दिन मौका पाहूं रे मनवा कोढ़ सकूँ तोला-
कपड़ा काहे सब दिन ओढ़े सब दिन चींधे मोला-
एक दिन मौका पाहूं रे मनवा ढांक देहूं काफन-
चोला ला लईजे यमराजा बचाने वाला कोई नईयय गा...
Posted on: Mar 26, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
हे प्रभू आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये, शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिये...प्रार्थना
असनापार, पंचायत-दरोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी सुनीता एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं:
हे प्रभू आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये-
शीघ्र सारे दुर्गुणों को दूर हमसे कीजिये-
लीजिये हमको शरण में हम सदाचारी बने-
ब्रम्हचारी धर्म रक्षक वीर व्रत धारी बने...
