हम 100 लोगों के लिए गाँव में कोई हैंडपंप नहीं है, आधे किलोमीटर दूर कुंए से पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम पंचायत-बोंगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से परमेश्वर सोनवानी, बता रहे है कि गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में हैंडपंप नहीं है, जिससे यहाँ रहने वाले 10 परिवार के 100 लोगों को पीने के पानी की समस्या हो रही है. फ़िलहाल कुंए से पानी ला रहे है जो आधा किलोमीटर दूरी पर है| इस समस्या के समाधान के लिए विधायक राम सेवक पैकरा जो कि गृहमंत्री भी है उनकों आवेदन दे चुके है परन्तु समस्या का समाधान नही हो रहा है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि गाँव में हैंडपंप लगवाने वाले मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: P.H.E@8120171919, विधायक@9926955054, पंचायत सचिव@9756116487. परमेश्वर@8819996590.
