बहोत सो चुकी अब तो जागो...गीत-
बड़वानी, मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
बहोत सो चुकी अब तो जागो-
ओ नारी कल्याणी-
परिवर्तन के स्वर मे भर दो-
निज गौरव की वाणी-
बन कौशिल्या आज देश को-
और सुने न बनकर फिर से-
सीता की संतान दो-
भारत माता मांग रही है वापस फिर से शान दो...
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: BARWANI MP SONG SURESH KUMAR
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज...गीत-
सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से एक गीत सुना रहे हैं:
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज-
देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई-
और ज्ञान की किरणें सारी दुनिया में फैलाई-
लोभ मोह के भ्रम से सारे जग को मुक्त कराया-
भ्रात भावना का प्रकाश सारे जग में फैलाया-
अगणित बार बचायी जिसने, मानवता की लाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...
Posted on: Mar 11, 2021. Tags: BARWANI MP SONG SURESH KUMAR
बेला फूले आधी रात के माला किसके गले डालूँ...गीत-
जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
बेला फूले आधी रात के माला किसके गले डालूं-
श्याम गले डालूं की राधा गले डालूं-
वे तो रचाये रास-
के माला किसके गले डालूं-
राम गले डालूं की सीता गले डालूं-
सीता जी की लम्बे – लम्बे बाल-
की माला किसके गले डालूं...(AR)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: BARWANI MP SONG SURESH KUMAR
राशन कार्ड है लेकिन राशन नहीं मिल रहा है, लॉकडाउन में दिक्कत होती है...
ग्राम-मटली, तहसील-राजपुर, जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) बबलू पिता काशीराम बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड बना है लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, राशन वितरण अधिकारी का कहना है कि टोकन नहीं है इसलिये नहीं मिलेगा, राशन नहीं मिलने से लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8889964335. (165710)
