अछिरी चरण ने न...गीत-
ग्राम पंचायत-बमुनिहा, पोस्ट-देवगढ़, जिला-सीतापुर (छत्तीसगढ़) से विष्णू टोप्पो एक गीत सुना रहे हैं:
अछिरी चरण ने न-
सखी रे नैना-
नैना हुवे भटनामी-
न दिन देखे न रात-
अछिरी चरण ने न-
सखी रे नैना...
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CG JASPUR SONG VICTIMS REGISTER VISHNU TOPPO
इया न मनहारी मोर गमा गा रो-
संगीता एक्का जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से एक उराव गीत सुना रही हैं:
इया न मनहारी मोर गमा गा रो-
मोर काना मन हरियर-
हरियर खमा खाय रो-
जिया न मन हारी मोर-
समा गाय रो कनु मन-
हरियर खमा खाय रो...
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG JASPUR SANGEETA EKKA SONG URAV VICTIMS REGISTER
देश द्रोहियों आंखे खोलो...कविता-
मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक कविता सुना रहे हैं:
देश द्रोहियों आंखे खोलो-
एसी संकट की घड़ी में-
जहर भरी न बाते बोलो-
सम्हल जाओ एक हो जाओ-
भारत देश का नाम बढाओ-
देश हमारा जूझ रहा है-
संकट में यूं विष न घोलो... (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA POEM SONG VICTIMS REGISTER
पढाई के लिये किताबे और साधनों की आवश्यकता है...
नगेड़ा पत्थल, जसपुर (छत्तीसगढ़) से संदीप राम बता रहे हैं कि उनके पास पढ़ने के लिये साधन नहीं है, किताबे नहीं है, वे चाहते हैं कि ऑनलाइन पढाई कर सकें, इसके लिये अंग्रेजी की किताबे 8वी कक्षा की आवश्यक है जिससे पढाई कर सकें, इसलिये वे इस सीजीनेट के माध्यम से मदद मांग रहें हैं : संपर्क नंबर@9644703278.
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG JASPUR SANDEEP RAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : पढाई के लिये ब्रेल लिपि के किताबों की आवश्यकता थी, जो मुझे मिल गयी...
ग्राम-कुटान पानी, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैकरा बता रहे हैं कि उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था, उनके पास पढाई के लिये ब्रेल लिपि की किताबे नहीं थी, जिससे वे पढ़ नहीं पा रहे थे, जो समस्या अब हल हो चुकी है जिसके लिये वे मदद करने वाले सीजीनेट श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7049905312. (AR)
