जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं...कोरोना गीत-
ग्राम-जमडी , जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान सिंह एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
इस ज़माने में इस कोरोना ने कितने देशो में-
कितनी जान ली है-
जाने क्यूँ लोग घरो से निकला करते हैं-
मोदी जी की बातों को ये क्यूँ अनसुना करते हैं-
महामारी को कोई सिकलिक नही समझे-
राहों में मिलकर यूं कोई महफ़िल नही करते...
Posted on: Dec 18, 2021. Tags: ANUPPUR CHANDRABHAN SINGH CORONA SONG MP
हमारे में रोड की बहुत समस्या है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, रोड बनवाने में मदद करें...
ग्राम-घोघरी टोला, जिला-अनुपपुर, ब्लॉक-पुष्पराजागढ़ मध्यप्रदेश पंकू सिहं, प्रताप उइके, संतराम बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है, बारिश के समय कीचड़ हो जाता है बाजार आने जाने में बहुत समस्या होती है आपातकाल के समय एम्बुलेंस भी नहीं आ पाती है उसके लिये अधिकारियों को कई बार आवेदन दिये है अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई | रोड की हालत पहले से ज्यादा ख़राब होते जा रहा है| लोगो की मांग है की रोड बनना चाहिये | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@7659222400,7659222563, सीइओ@8839741180,सचिव@6263675472,वार्डे@8319731918.सरपंच@8959747883,
Posted on: Dec 17, 2021. Tags: ANUPPUR MP PINKU SINGH ROAD PROBLEM
तनी दिल लगा के देखा...भोजपुरी गीत-
सेक्टर C, राजनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे सिंह एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “तनी दिल लगा के देखा”|
अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Dec 10, 2021. Tags: ANUPPUR MARKANDE SINGH MP SONG
हमारे गाँव में बिजली नही लगी है, आवेदन देने के बाद भी गांव में बिजली नही पहुच पायी है, कृपया मदद करे
ग्राम-डुमरिया, पंचायत-कोलमी, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे साथ में कोमल सिंह मरावी बता रहें है कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है, गांव के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, इसके लिये उन्होनें सचिव सरपंच को आवेदन दिया था| लेकिन अभी तक बिजली नही लगी है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं| दिये गयें नंबरों पर बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: संपर्क@9316921159, सचिव@8817443290, 8815248276, सरपंच@6263400972, कलेक्टर@765922400, CEO@8839741180.
Posted on: Nov 25, 2021. Tags: ANUPPUR ELECTRICITY PROBLEM KOMAL MARAVI MP
हमारे गांव में रोड नही है, शिकायत करने पर भी कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-डुमरिया, पंचायत-कोलमी, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे साथ में कोमल सिंह मरावी बता रहें हैं कि उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, गाड़ी मोटर नही चल पाती है, कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाये तो 9 किलोमीटर दूर चारपाई में उठाकर ले जाना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क@9316921159, सचिव@8817443290, 8815248276, सरपंच@6263400972, कलेक्टर@765922400, CEO@8839741180.
