कोरोना से बचाव के लिये मेला या भीड़ वाली जगह पर न जायें...

ग्राम पंचायत-जोड़ेंगा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुंदर नाग कोरोना से बचने के लिये सभी को संदेस दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि उनका संभाग मडई मेला, त्यौहार वाला संभाग है और अभी स्थिती एसी है कि हमें कोरोना वायरस से बचना है इसलिये भीड़ भाड़ में नहीं जाना है मेला नहीं करना है, एसा कोई त्यौहार जिससे कोरोना वायरस को फैलने का मौका मिले नहीं मनाना है, तभी इससे बचा जा सकता है| सुंदर नाग@9340881053.

Posted on: Mar 31, 2020. Tags: AWARENESS CG CORONA NARAYANPUR SONG SUNDAR NAAG VICTIMS REGISTER

कही आना न जाना घर घुसे रहना...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रामनारायण पांडे कोरोना पर एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं :
कही आना न जाना घर घुसे रहना-
फैली वायरस बंद है जमाना-
साफ सफाई शुद्धता से जुड़े रहना-
कही आना न जाना घर घुसे रहना-
जब जब मोदीया आवाज लगई हैं-
कहना उन्ही के माना-
कही आना न जाना घर घुसे रहना...

Posted on: Mar 30, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA MP RAMNARAYAN PANDE SONG VICTIMS REGISTER

संकट के समय में धैर्य रखकर समस्या का हल निकाला सकता है...विचार-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रामनारायण पाण्डे बता रहे हैं कि जब इंसान के जीवन में संकट आती है तब धैर्य रखने की जरुरत होती हैं, हर इंसान को कभी न कभी संकट आती है, ऐसे में यदि हम लापरवाही बरतेंगे को उसका भुगतान करना पड़ेगा, ऐसे ही आज देश में संकट का समय है इसमे सभी को धैर्य की आवश्यकता है, इसलिय हमें सावधानी रखनी चाहिये और बुद्धिजीवियों के सलाह पर काम करना चाहिये ताकि कोरोना वायरस नामक संकट से बचा जा सके| रामनारायण पाण्डे@6260576378.

Posted on: Mar 27, 2020. Tags: ANUPPUR MP RAMNARAYAN PANDE SONG VICTIMS REGISTER

रोजगार नहीं मिलने के कारण लोग आंध्रा और तेलंगाना में जाकर काम करते हैं...

ग्राम-सारपाका (तेलंगाना) से सुनीता मडकम, संगीता मंडावी, सुमंती मडावी, मूडे मरकम बता रही हैं वे 5 लोग के साथ सरपाका गाँव से तेलंगाना में आकार काम कर रहे हैं, बस्तर जिला में उन्हें सरकार की योजना लाभ नहीं मिलता है, रोजगार नहीं मिलता है जिसके कारण बस्तर जिला से सारे लोगों आंध्रा और तेलंगान में आके काम कर रहे हैं इसीलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9407775757. संपर्क नंबर@7893778321 .

Posted on: Mar 13, 2020. Tags: BASTAR NARAYANA PROBELM TELANGANA

मेरे दिल में तेरा निवास रहे...गीत-

ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम एक गीत सुना रही हैं:
मेरे दिल में तेरा निवास रहे-
हर पल तू मेरे साथ रहे-
राही हैं हम भटके हुवे-
ठोकर सदा पाते रहें-
मंजिल तू हमें दिखा खुदा-
ठोकर सदा पाते रहें...

Posted on: Mar 06, 2020. Tags: CG NARAYANPUR SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »