राष्ट्र के युवा तुम्हे बुला रही है भारती...पंक्तियाँ-

जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार देश से संबंधित पंक्तियाँ सुना रहे है :
राष्ट्र के युवा तुम्हे बुला रही है भारती-
जाग नौजवान जाग संस्कृति पुकारती-
उग्रवाद संस्कृति की असीमता मिटा रहा-
त्यागवाद संस्कृति की मूल्य को घटा रहा...

Posted on: Sep 18, 2021. Tags: BADWANI MP PANKTIYAN SURESH KUMAR

हमारे घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है, उसके बावजूद रु.2500 का बिल थमाया, मदद करें...

कुशिनाथपारा, ग्राम पंचायत-भेजा, ब्लाक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सुंदर कश्यप बता रहे हैं कि उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है उसके बावजूद महीने में रु.2500 का बिल दिया गया है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर उनकी परेशानी हल करने में मदद करें। आधिक संपर्क हेतु नंबर- सरपंच@9479224461, सचिव@7648021198, कलेक्टर@8488556494, लाइन मेन@7089922462.

Posted on: Sep 16, 2021. Tags: BASTAR BHEJA CG ELECTRICITY LOHANDIGUDA PROBLEM SUNDAR KASHYAP

राशनकार्ड नहीं मिला है, नंबर से राशन मिलता है, राशनकार्ड दिलाने में मदद करें-

सुखराम कवासी, ग्राम पंचायत-पालानार डोंगरी पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उन्हें राशन कार्ड नहीं मिला है| राशन कार्ड के नंबर से उन्हें राशन मिलता है| राशन कार्ड के लिए कई बार बोले लेकिन अभी तक नही मिला है| राशनकार्ड नही होने से कई समस्याएं बनी रहती है| इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अपील कर रहें है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर बात कर राशनकार्ड दिलाने में मदद करें: सरपंच@6261877601, सचिव@7587204197, संपर्क नंबर@7647916778.

Posted on: Sep 12, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RATION CARD SUKHRAM KAWASI

गांव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...

ग्राम पंचायत कोड़ेनार, विकास खण्ड -बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सुनीता पोयाम बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| 46 घर कि जनसंख्या है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479099439, सीईओ@9406016762.

Posted on: Sep 05, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KODENAR PROBLEM SUNITA POYAM WATER

हमको फूलो के बदले काँटों के हार...गीत

ग्राम-मटियाआलम,जिला-कुशीनगर (उत्तरप्रदेश) से सुकई कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
किस्मत वालों को मिलता है-
प्यार के बदले प्यार-
हमको फूलो के बदले-
काँटों के हार-
मैंने एक देवता को मन में बसा के...

Posted on: Sep 03, 2021. Tags: HINDI SONG KUSHINAGAR SUKAI KUSWAHA UP

« View Newer Reports

View Older Reports »