Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona : 5th April 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और कीर्ति साहू इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमें लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Apr 05, 2020. Tags: BABULAL NETI BULTOO RADIO CORONA KIRTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER
लाल भाजी मुनगा आलू बारी नून गा...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
लाल भाजी मुनगा आलू बारी नून गा-
सेमी भाटा पत्ता पेज भाजी पखा-
बटकी ताकत मांगे का-
नाइ आय मांगे कोनो साग-
कहां कोनो जन जात-
छत्तीसगढ़िया ओडिया के ये है खाना...
Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
भाइयो बहनों साबुन से हाथ धोना...गीत-
ग्राम-बदरा, पोस्ट-टाकी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू रनहा कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
भाइयो बहनों साबुन से हाथ धोना-
घर आंगन सफाई रखना यही हा देश का-
कोरोना वायरस आया है-
भाइयो बहनों साबुन से हाथ धोना-
खाने से पहले याद करना-
भाइयो बहनों स्वास्थ्य रहना...
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CORONA LALU RANHA SONG VICTIMS REGISTER
ये क्या मुसीबत आ गया चारो तरफ सन्नाटा छा गया...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं :
ये क्या मुसीबत आ गया चारो तरफ सन्नाटा छा गया-
वन उपवन में भी नहीं बसंत बाहर-
बसंत ऋतू राज में भी नहीं फूलो की हार-
आम चार महुवा तेंदू में नहीं बौर-
मानो सभी को हो चला लकवा का दौर-
अस्त ब्यस्त हो रहा धरा सभी बीतते है मरा मरा...
Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CG CORONA KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस से दिल डरने लगा...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
दिल धक धक करने लगा-
कोरोना वायरस से दिल डरने लगा-
सुन समाचार सांसे उड़ने लगा-
आँखों के आगे अँधेरा छाने लगा-
दिलो दिमाग की नसे तन गयी...
