Impact : राशन नही होने से खाने में समस्या थी, सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...

ग्राम-बेनीबारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती बता रही हैं उन्हें राशन की समस्या हो रही हैं, तीन माह के लिये राशन मिला था जो ख़त्म हो गया है, परिवार में 8 सदस्य हैं,
लॉकडाउन के कारण कही काम नहीं सकते थे, जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@8815711686.

Posted on: May 28, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

ग्राम-फूलना कपूरा, पोस्ट-बम्हना, जिला-प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से रंगलाल कोरी बता रहे हैं, उनके पास राशन कार्ड नहीं है और उन्हें राशन मिला है, उनका कहना है केवल चावल मिला है, बाकि चीजें नहीं मिली है, केवल चावल नहीं खाया जा सकता है, इसलिये नमक, दाल भी दिया जाये, इस विषय पर खाद्यान वितरक का कहना है, इतना हि आया है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9125567604.

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA IMPACT PRAYAGRAJ SONG UP VICTIMS REGISTER

कोरोना आने पर हम आदिवासियों ने बेजुरी पहाड़ी में बावलाई सत्यवती देवी का पूजा किया...

नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुन्गाटी और नीलकंठ कोडापे बता रहे है कि हमारे यहाँ जब भी कोई विपत्ति या बीमारी आता है तो हमारे आस -पास के सभी गाँव के लोग चंदा इकठा करके हमारे यहाँ से 5 किलोमीटर दूर में बेजुरी पहाड़ी के बगल में बावलाई सत्यवती देवी का स्थान जाकर हमारे यहाँ कोई बीमारी ना आये करके मन्नत मागते है और जब नहीं आता तो मुर्गा ,बकरा नारियल अगरबत्ती चढ़ाकर पूजा करते है | इस बार कोरोना बीमारी आने के बाद भी किया सभी गाँव वालों ने | और वहां हर वर्ष फरवरी माह में 3 दिन का यात्रा होता है और ऐसा ही पूजा सुरजागढ़ पहाड़ी में भी करते हैं जहां पहाड़ में बहुत सारा लोहा है |(168490)

Posted on: May 28, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CORONA DEVJI PUNGATI NEELKANTH KODAPE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

ग्राम-बोधिया, पंचायत-धिरौल, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से श्यामवती बता रही हैं कि
उनके पास राशन कार्ड है लेकिन एक साल से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, राशन वितरक का कहना है टोकन नहीं है इसलिये नहीं मिलेगा, श्यामवती बता रही हैं अभी लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या है, इसलिये राशन वितरण केंद्र गयी थी, जिससे राशन मिल जाये और परिवार को भोजन मिल सके, लेकिन उनको राशन नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राहत राशन की व्यवस्था हो गई है, वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नंबर@श्याम वती@6263642760,8815711686.

Posted on: May 28, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मदद मिल गई है...

पराक टोला, ग्राम पंचायत-घूमन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव गाँव के निवासी रामकिशन आदिवासी की समस्या से अवगत करा रहे हैं, रामकिशन बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है और वे टीबी बीमारी से ग्रषित हैं, घर में खाने के लिये राशन नहीं है, लॉकडाउन में वे घर पर रहते हैं, खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »