वनांचल स्वर : घुटने का दर्द ठीक करने की घरेलू विधि

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज घुटने के दर्द को ठीक करने के लिए लेप बनाने की एक घरेलू विधि के बारे में बता रहे हैं, सबसे पहले एक चम्मच शहद, दाल चीनी एक चम्मच, खाने का चूना आधा चम्मच सभी को मिलकर लेप बना लें, उसके बाद लेप को गुनगुना कर घुटने में लगाकर ऊपर से रुई रख लें और कपड़ा बांध लें, उसे 8 से 10 घंटे रहने दें 2 घंटे बाद पुन: दूसरा लेप तैयार कर लगाए| दर्द ठीक होने तक लेप का उपयोग करे, इससे दर्द में आराम मिल सकता है| लेप का उपयोग के समय ठंड से बचें पंखे के नीचे ना बैठे, लेप को हल्का गर्म रखे अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर में संपर्क कर सकते हैं | वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 05, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : खुजली का घरेलू उपचार...

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी आज खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि नीम की पत्ती, छाल और दूध सभी को 100-100 ग्राम मिलाकर पीस लें, पीसकर 100 ग्राम नारियल का तेल मिलाकर गर्म कर ले, उसके बाद 50 ग्राम कपूर मिलाकर खुजली वाले जगह पर लगाएं | 2-3 घंटे बाद नीम के उबले पानी से धो लें और सूख जाने के बाद चाल मोगरा तेल लगायें जिससे खुजली होना बंद हो जायेगा| दवा का प्रयोग तब तक करें जब तक पूरा आराम ना मिले| यह लेप औषधी है, साफ सफाई पर ध्यान दे, औषधी का उपयोग करते समय बैगन, सेमी, मछली, गुड, मटर, चने, उड़द दाल का प्रयोग ना करें | वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : विभिन्न बीमारियों के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिसे घर में पाए जाने वाली सामग्रियों से बनाया जा सकता है और जिसमे कई बीमारियों में फायदा होता है. वे बता रहे हैं भुई अवाला के पंचांग का चूर्ण चार चम्मच, चार गिलास पानी में डालकर रात को रख दें और सुबह उसे उबाल ले, इतना उबालें कि 1 गिलास पानी बचे, उसके बाद ठंडा कर छान ले उसमे 1 चम्मच गाय का घी मिलाकर दिन में एक बार सेवन करें| इससे गर्मी, सुजात, गोनोरिया, सिकलिस बीमारी में फायदा हो सकता है साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे, खाने में अधिक तेल, मिर्च, मसाला, खटाई, गरिष्ट पदार्थ का उपयोग ना करें | अधिक जानकारी के लिए इस नंबर में संपर्क करें | वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : पीपल पत्ती से ह्रदय रोग की रोकथाम का घरेलू नुस्खा

लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत शर्मा पीपल के पत्ते से ह्रदय रोग से बचने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसमे कोई खर्च नहीं है और जिसे आसानी से आजमाया जा सकता है वे कह रहे हैं कि सबसे पहले पीपल के 15 कोमल पत्ते लेकर सभी को ऊपर और नीचे डंठल और कोन को काट लें, इसके बाद उसे धोलकर 300 ग्राम पानी में हल्के आंच से पका लें जब पानी कम होकर एक तिहाई बचे तब उसे साफ कपड़े से छान ले, बने हुए काढ़े को ढक कर रखे, तीन बराबर खुराक बना लें, इसको दिन में तीन बार भोजन करने के बाद लेना है 15 से 40 दिन तक सेवन करने से लाभ मिल सकता है अधिक जानकरी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Mar 02, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : आंखो की कमजोरी कम करने का घरेलू उपाय

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आँखों की रोशनी बढ़ाने की औषधि बता रहे हैं, जिनको देखने में किसी प्रकार से दिक्कत होती है रोशनी कमजोर होती है वे बादाम 200 ग्राम, अखरोट 100 ग्राम, नारियल का चूरा 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम इन सब को साफ कर पीस ले और बने हुए चूर्ण को सुरक्षित रख लें| भोजन के 2 घंटे बाद एक-एक चम्मच दिन में दो बार प्रयोग करे, दवा का सेवन करने के बाद पानी, दूध अदि का सेवन ना करें, सेवन के दो घंटे बाद दूध या पानी पी सकते हैं| नियमित 4 माह तक सेवन करना लाभकारी है, आंखो में गुलाब जल की दो-दो बूंद दिन में दो बार डाल सकते हैं| भोजन में तेल, मसाला, मिर्च, खटाई आदि का प्रयोग ना करें | वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399

Posted on: Mar 01, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »