वनांचल स्वर : आंखो की कमजोरी कम करने का घरेलू उपाय
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आँखों की रोशनी बढ़ाने की औषधि बता रहे हैं, जिनको देखने में किसी प्रकार से दिक्कत होती है रोशनी कमजोर होती है वे बादाम 200 ग्राम, अखरोट 100 ग्राम, नारियल का चूरा 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम इन सब को साफ कर पीस ले और बने हुए चूर्ण को सुरक्षित रख लें| भोजन के 2 घंटे बाद एक-एक चम्मच दिन में दो बार प्रयोग करे, दवा का सेवन करने के बाद पानी, दूध अदि का सेवन ना करें, सेवन के दो घंटे बाद दूध या पानी पी सकते हैं| नियमित 4 माह तक सेवन करना लाभकारी है, आंखो में गुलाब जल की दो-दो बूंद दिन में दो बार डाल सकते हैं| भोजन में तेल, मसाला, मिर्च, खटाई आदि का प्रयोग ना करें | वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399
