Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है, प्रधानमंत्री आवास योजना से
ग्राम+पोस्ट-अड़वी, ब्लाक-सिरमोर जिला-रीवा रमेश प्रसाद यादव, जी बता रहे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना से अंतर्गत मिलने वाले पैसे मे देरी हो रही थी|कई बार आवेदन देने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा था| हमने सीजी नेट में संदेश रिकार्ड करवाये थे और सन्देस रिकार्ड के बाद मेरा पैसा मिलना शुरू हो गया|फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद पैसा मिल गया हैं| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर पैसा दिलाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं|
Posted on: Jan 02, 2022. Tags: IMPACT MP RAMESH YADAV SIRMOR STORY
स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया का घरेलु उपचार-
ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रतिराम बघेल मलेरिया का घरेलु उपचार बता रहे हैं, भुई नीम एक ऐसा पौधा जो मलेरिया के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है| यह पौधा बस्तर के जंगलों में पाया जाता है, इस पौधे को जंगल से लाकर पानी के साथ उबालकर पिया जाता है, मलेरिया के मरीज को यह पानी लगातार तीन दिन तक पिलाना है इसके पश्चात मलेरिया उतर जाता है|इसके साथ ही एक और पौधा गडुर है इसका रस व छिलका को सांप का जहर निकालने में किया जाता है| संपर्क नंबर@@8817582371.
Posted on: Jan 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HELTH RATIRAM BAGHEL
हमारे पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-कोरंगाली राउतपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछुराम लेखामी, बता रहे हैं राउतपारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, बिजली नही होने से लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें :संपर्क नंबर@9753213192, विद्युत विभाग@8718969827, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LACHHURAM LEKHAMI LIGHT PROBLEM
हमारे गांव में 3 महीने से हैंडपंप खराब है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करे-
बलीराम ग्राम पंचायत-किलेपाल नंबर 03 गांजोपारा, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनकी गांव में हैंडपंप है उसमे 3 महीने से पाइप खराब हो गया है, वहां के लोग किधर उधर से पानी ला कर देते हैं , इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किए हैं लेकिन आज तक नहीं लगा है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें : सरपंच@9407972439, सचिव @9424169681, संपर्क नंबर@6266882999.
Posted on: Jan 01, 2022. Tags: BALIRAM BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
हमारे गाँव में पानी की दिक्कत हैं लोगों को एक दो किमी.दूर से पानी लाना पड़ता हैं कृपया मदद करे,,,
ग्राम-पंचायत बाग़मुण्डी पानेड़ा,ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बिंदुराम बता रहे हैं,की उनके गाँव में कम से कम 80-85 घरो का बस्ती हैं,वहा ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं|एक दो किमी.जाना पड़ता हैं,इस के लिए ग्राम पंचायत में सिकयत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं |संपर्क नंबर@ 8720848916.सरपंच@6269980062.सीईओ@9406016762.
