गड़े हवे गढ़िहा मा झुलेना, झुलेना दाई झुलत हो...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनबहोर केवट एक संगीतमय गीत सुना रहे हैं :
गड़े हवे गढ़िहा मा झुलेना, झुलेना दाई झुलत हो-
काहे के झुलेना गढ़िहा मा गड़े हे-
काहे के लगे ओमा डोर-
सोन के झुलना गढ़िहा मा गड़े हे-
सोने लगे हवय ओमा डोर, झुलेना दाई गढ़िहा मा गड़े हे...

Posted on: Mar 28, 2019. Tags: ANUPPUR MANBAHOR KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

संगवारी रे कैसे बचाबो परान, जंगल के बिना पानी नई बरसही...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक गीत सुना रहे हैं:
संगवारी रे कैसे बचाबो परान-
जंगल के बिना पानी नई बरसही-
जंगल नई रही ता पानी नई आही-
कहां पाबो कुटकी धान रे भईया-
कईसे बचाबो परान-
जंगल में मिलही पूटू अउ पिहरी-
सब्जी गजब मिठाथे गा भईया...

Posted on: Mar 25, 2019. Tags: ANUPPUR CG KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

सैला बरे पैला बरे: पारंपरिक सैला गीत...

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट अपने साथियों के सांथ एक पारंपरिक सईला संगीत प्रस्तुत कर हैं. ये गीत मध्य भारत में निवास करने वाले गोंड जनजाति के लोग दशहरा, दीपावली, नवाखाई के अवसर पर गाया करते है, यह गीत और नृत्य इस समय रेवालाल जी के गाँव में चल रहा है जिसे वे अपने फोन के माध्यम से सीजीनेट के सुनने वाले साथियों के साथ बांटना चाहते हैं. इन समारोहों में अक्सर पूरा गाँव ही शामिल होता है और बच्चे, बूढ़े, महिलाओं सहित सारे लोग नृत्य और गीत में शामिल होते हैं और कोई दर्शक नहीं होता। पर दुखद है कि ये प्राचीन परम्पराएं अब धीरे धीरे कम और ख़त्म होती जा रही है और नयी पीढ़ी इसमें कम ही रूचि ले रही है. अभी के गीत के बोल हैं : सैला बरे पैला बरे-

Posted on: Feb 28, 2019. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

जगह-जगह तोर जोती जले है जय हो गजानंद स्वामी...भजन गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट एक भजन सुना रहे हैं :
जगह-जगह तोर जोती जले है जय हो गजानंन स्वामी – चला चली पूजा करे ला जुल मिल के संगवारी – पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े स्वामी मेवा – लडूवन के भोग लगे संत करे स्वामी सेवा – भादो महीना तोर पूजा होथे जय हो गजानंन स्वामी – चला चली पूजा करे ला जुल मिल के संगवारी...

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में 10 वर्ष से सड़क की समस्या है,आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती…मदद की अपील-

ग्राम-कछवारी पारा, पंचायत-रामगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी गोपाल दास, जगमोहन सिंह, बिहारी लाल, सुनील कुमार, रामलाल, शिव प्रसाद और सोहन लाल बता रहे हैं, गाँव में सड़क की समस्या है, कच्ची सड़क है, लोगों को आने जाने और वाहन ले जाने में समस्या होती है | सड़क कछवारी पारा से रामगढ़ तक है | समस्या 10 साल से है, उन्होंने समस्या के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8959583627, सचिव@7610143591, कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. (गोपाल दास) संपर्क नंबर@9009670945.

Posted on: Jan 25, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT ODGI PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »