कोई छोटा है न कोई बड़ा सभी एक सामन हैं, हम सब प्राक्रतिक के सेवक हैं ...कहानी

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कहानी सुना रहा है: एक बार सभी देवताओं का सम्मलेन हुआ| सभी देवता सभा कक्ष में आये, सभी अपने गुणों का बखान करने लगे अग्नि देव बोला मै सभी को आग प्रदान करता हूँ,सब प्राणी पकाकर खाते हैं| मै सभी को जलाकर नष्ट कर सकता हूँ, ठण्ड के दिनों में ताप देकर ठण्ड को भगाता हूँ, इसलिए मै सभी से बड़ा हूँ|पवन देव बोला मेरे कारण सभी जीवित हैं मै सभी जीवों को प्राण वायु देता हूँ,मै बहता हूँ तभी वर्षा होती है सभी को ठंडक प्रदान कर्ता हूँ इसलिए मै सभी से बड़ा हूँ|वरुण देव बोला मै वर्षा के पानी को इकट्ठा करके रखता हूँ मै बड़ा हूँ , चंद्रमा बोला मै रात में सभी को प्रकाश के साथ-साथ शीतलता प्रदान करता हूँ मै बड़ा हूँ |यमराज बोला मै संसार में उतना ही प्राणी रखता हूँ जिससे कोई भी प्राणी को कष्ट न हो, मै बड़ा हूँ| सूर्य देव बोला मै सभी को गर्मी के साथ-साथ प्रकाश देता हूँ मै बड़ा हूँ |शनि देव बोला मेरे प्रकोप से कोई नही बाच सकता मै संसार को पल भर में नष्ट कर सकता हूँ | राहू-केतु बोले हम सूर्य-चंद्रमा को गृह सकते हैं, हम बड़े हैं|इंद्र देव् बोला मै वर्षा कर्ता हूँ तभी धरती को पानी मिलता है | मेघ देव बोला मै पानी बनकर बरसता हूँ तभी सभी को पानी मिलता है | सभी के बाते सुनकर ब्रम्हा, विष्णु, महेश बोले कोई छोटा है न कोई बड़ा सभी एक सामन है, हम सब प्राक्रतिक के सेवक है |

Posted on: May 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

कहाँ लागाये इतना देर तुम्हार नही आज खैर...हास्य व्यंग रचना

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल पडियारी एक हास्य व्यंग सुना रहे हैं:
मै जब बाहर से आया दरवाजे से आवाज लागाया-
बीबी कड़ककर बोली अन्दर से दरवाजा खोली-
कहाँ लागाये इतना देर तुम्हार नही आज खैर-
पहले उसने पोंछा लगवाई फिर बर्तन मंज्वाई-
बाद में कपडे भी धुलवाई खाना भी पकवाई-
फिर बिस्तर लगवाई सूत कर मालिश करवाई...

Posted on: May 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

भाई भाई का प्यार...कहानी

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कहानी सुना रहे हैं| पंचवटी के स्वर्ण कुट्टी में लक्मण पर्ण कुट्टी पर बैठा हुआ सोच रहा था| 14 वर्ष का वनवास अकेला कैसे कटेगा, राम भैया और सीता भाभी अपने स्वर्ण कुट्टी में रहेंगे उनके सामने में कैसे जाऊंगा| तभी राम ने लक्मण को आवाज़ लगायी, कहा ये पर्ण कुट्टी का घास ये खिसक गया है, वर्षा कभी भी हो सकता इससे ठीक कर दो, अपना भी कुटिया देख लेना| लक्मण फिर चला गया| फिर राम सीता से कहते हैं, सीते लक्मण हमारे लिए कितना कस्ट उठा रहा है, इसको तो वनवास भी नहीं हुआ है| सीता बोली, यही तोह भाई भाई का प्यार है|...

Posted on: May 15, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

आज के ज़माने में सत्य की कथा...कहानी

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कथा सुना रहे हैं| सत्य युग में सत्य चार पैरो पर खड़ा था| त्रेता युग में 3 पैरो पे खड़ा था| द्वापर युग में 2 पैरो पे आ गया| कलयुग में 1 पैर पे खरा है, जो कभी भी गिर सकता है, क्यूंकि आज लोग झुठ का सहारा ले कर चल रहे है, बात बात पे झुठ बोलना लोगो की आदत बन गयी है| सबसे बड़ा झुठा नेता होते है, जो झुठ बोलकर कुर्सी पे बैठ जाते है| पांच वर्षो तक ऐश करते है, पोजीशन बना लेते है और फिर ज़िन्दगी भर के पेंशन मिलना सुरु हो जाता है| मोबाइल के आने के बाद इसका बोल वाला ओर बढ़ गया है| पैसा का लेन-देन का मामला हो तोह ओर ज्यादा झुठ बोलते है| सब एक दुसरे से झुठ बोलते हैं|

Posted on: May 15, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

आया ऋतु राज वसंत, नौ पालो की लायी हरयाली-कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
आया ऋतु राज वसंत,
नौ पालो की लायी हरयाली,
संघ में लाया ख़ुशी का त्यौहार,
रंग गुलाल की थी होली,
बज रहे थे ढोल नगारा,
सभी का मुख का रंग लाली...

Posted on: May 15, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »