IMPACT: सीजीनेट में रेकॉर्ड करने के पश्चात् ट्रांसफार्मर लग चुका है...
ग्राम-सिवनी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश)से गयानी श्रीवास जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि, मेरे गाँव में बिजली के लिए ट्रांसफारर्मर नहीं था इस कारण सीजी नेट में सन्देस रिकार्ड करवाया था| सन्देस रिकार्ड के 12 दिन बाद ही ट्रांसफार्मर लग चुका है व बिजली भी मिलने लगी है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है| संपर्क नंबर@6256136201.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: ANUPPUR IMPACT JAITHARI MP
4 साल से हैण्डपंप ख़राब है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही हैं-
ग्राम पंचायत-कोमली, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रोहित ठाकुर बता रहे हैं, 4 साल से हैण्डपंप ख़राब हैं जिसके कारण पानी की समस्या होती है, पानी के लिये बोरिंग लगा है लेकिन लाईट नहीं रहने पर समस्या होती है| इसलिये रोहित चाहते हैं कि हैण्डपंप का सुधार कराया जाये जिससे लाईट न होने पर पानी मिल सके| इस संबंध में अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया गया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260049398. सरपंच@9399694110, सचिव@7999002342, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jun 17, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM CG HANDPUMP LOHANDIGUDA ROHIT THAKUR WATER
गांव में रोड खराब है, लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष कुमार बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, तीन सौ घर की बस्ती है लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, मेन रोड से सड़क की दूरी 1 किलोमीटर है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8269736942, परियोजना अधिकारी@9993537264.
Posted on: Jun 16, 2022. Tags: CHHATAINI MP PROBLEM REWA ROAD
मैं दिव्यं।ग हूँ और मुझे भी सब लोगों की तरह साधारण जीवन जीना है जीवनसाथी की जरूरत है
ग्राम-पाली,जिला-रीवा (सिरमौर) मध्यप्रदेस से सिवकुमार दीवेदी जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं ये दिव्यांग हैं और आम लोगों की तरह साधारण जीवन जीना चाहते हैं|भविष्य में सहारे के लिए जीवन साथी की जरूरत होगी, इसलिए सीजी नेट के जरिए ये कहना चाहते हैं कि यदि कोई साथी जीवनसाथी के रूप में साथ रहना चाहते हो तो कृपया दिए संपर्क नंबर पर अधिक जानकारी ले सकते हैं|इनका संपर्क नंबर है@9203767 814
Posted on: Jun 14, 2022. Tags: MARREGE MP PROBLEM RIVA SIVKUMAR DIVEDI
पीड़ितो का रजिस्टर:2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आये है..
ग्राम-देवाईगुम्प,ब्लॉक-बुर्गमपाड,जिला-भाद्रद्री कोतागुडेम (तेलंगाना) से मडावी पवन बता रहे है कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना चले गए है,तेलंगाना में जंगल काटकर अपना जीवन यापन के लिए खेती बनाये थे| पर वन विभाग वाले ने उनका जमीन कब्ज़ा कर पौधारोपण लगा रहे है,और ग्रामीणों को मारपीट भागने कि धमकी दे रहे है| अब उनके पास जमीन नहीं है कुली मजदूरी करके अपना परिवार चलाते है अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7670944568
