हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, लोग नाले से पानी लाते हैं, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें-
ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामडपाला, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जीमरू, सीताराम, कीतू, बलीराम मंडावी और मोहन बता रहे हैं | वार्ड क्रमांक 9 में बोरिंग से लाल पानी आता है| वार्ड में 15 माकान है| निवासी नाला से पानी लाते हैं| इसके लिये उन्होंने गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन उस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर (बलराम नाग)@7000807081. सरपंच@9340762941, PHE@6261717578, CEO@7861287306.
Posted on: Apr 19, 2019. Tags: CG DARBHA KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
गांव में शौचालयों का निर्माण अधूरा है, लोगो को दिक्कत होती है, अधिकारी आवेदन पर ध्यान नहीं देते..
ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामडपाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम मंडावी, मनीराम मंडावी और भीमराव मंडावी बता रहे हैं| कि उनके गांव में शौचालय का काम अधुरा पड़ा है| किसी का गड्ढा नहीं खोदा गया है| किसी का गेट नहीं लगा है| किसी का दीवाल नहीं बना है| जिसके कारण समस्या होती है| उन्होंने पंचायत में इसके लिये आवेदन दिया है| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें| भीमराव मंडावी@7828163460. सरपंच@9340762941, CEO@7861207306, PHE@6261717578.
Posted on: Apr 18, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG TOILET VICTIMS REGISTER
हमार गांव मा आगे सीजीनेट गा, समस्या ला रिकॉडिंग कराबो...सीजीनेट गीत-
ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट एक सीजीनेट गीत सुना रहे हैं :
हमार गांव मा आगे सीजीनेट गा-
समस्या ला रिकॉडिंग कराबो-
रिकॉडिंग कराबो, समस्या ला बताबो-
हमार टोला मा-
हमार गांव मा आगे सीजीनेट गा-
सीजीनेट के नंबर सुख दुःख के आधार है...
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG JAGDALPUR KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हो हमारे करम...गीत-
ग्राम पंचायत-ककरार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रोशनी और सोनिया एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ मालिक तेरे बंदे हम, ऐसे हो हमारे करम-
नेकी पर चले, और बदी से टले-
ताकी हसते हुये निकले दम-
ये अंधेरा घना छा रहा, तेरा इंसान घबरा रहा-
हो रहा बेख़बर, कुछ ना आता नज़र-
सुख का सूरज छुपा जा रहा...
Posted on: Apr 03, 2019. Tags: CG DARBHA KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
गढ़िहा के बाबा रे, गढ़िहा के बाबा हो...भजन गीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मनबहोर केवट अपने साथियों के साथ एक संगीतमय भजन गीत सुना रहे हैं :
गढ़िहा के बाबा रे, गढ़िहा के बाबा हो-
पावन होगे धाम ये गढ़िहा के बाबा हो-
छुलकारी के गढ़िहा मा बिराजे दुर्गा दाई हो-
बिराजे दुर्गा दाई-
पूजा करे आवथे नर-नारी मोर भाई-
जी ये नर नारी मोर भाई...
